Himachal: अब शिक्षकों ही नहीं, प्रधानाचार्यों की भी होगी परीक्षा! हिमाचल के 100 CBSE स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई बोर्ड से एफिलिएट होने वाले सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों के साथ-साथ प्रधानाचार्यों को भी परीक्षा देनी होगी। इन स्कूलों में तैनाती के लिए चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। राज्य चयन आयोग या स्कूल शिक्षा बोर्ड इनमें से कोई भी एजेंसी यह परीक्षा आयोजित कर सकती है।

हालांकि अंतिम फैसला अभी सरकार ने नहीं लिया है, लेकिन संभावना है कि अगले महीने के अंत तक परीक्षा करवाने की तैयारी पूरी हो जाएगी।

शिक्षकों और प्रधानाचार्यों से ली जाएगी ‘ऑप्शन’

शिक्षा विभाग उम्मीदवारों से ऑप्शन मांगेगा और साथ ही आयु सीमा भी तय की जा सकती है।

फिलहाल राज्य के 52 स्कूलों को सीबीएसई एफिलिएशन मिल चुका है, जबकि 48 स्कूलों की एफिलिएशन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

अगले शैक्षणिक सत्र से राज्य के 100 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड लागू होने जा रहा है, जिसके हिसाब से विभाग फरवरी तक सभी औपचारिकताएं पूरा करेगा।

फरवरी में विंटर वैकेशन वाले क्षेत्रों में नया सत्र शुरू हो जाता है।

चयनित शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

चयन प्रक्रिया खत्म होने के बाद विभाग सभी चयनित शिक्षकों को सीबीएसई दिशा-निर्देशों के अनुसार विशेष प्रशिक्षण देगा।

इन ट्रेनिंग प्रोग्राम्स को देश के नामी संस्थानों में आयोजित किया जाएगा, जिनमें शिक्षकों के लिए कई तरह के डेवलपमेंट मॉड्यूल्स शामिल होंगे।

विभाग का कहना है कि जिन स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड लागू किया जा रहा है, वहां इस समय पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है और अपग्रेडेशन का काम भी लगभग पूरा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।