Kangra: 20 दिन की दुल्हन 10 तोले सोना लेकर फरार! मैरिज फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने दबोची 3 महिलाएं

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां। शादी के नाम पर भोले-भाले लोगों को फंसाने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। नगरोटा बगवां पुलिस ने इस फ्रॉड में शामिल पंजाब की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गैंग उन युवकों को टारगेट करता था जिन्हें शादी के लिए रिश्ते खोजने में मुश्किल होती थी।

मामला पटियालकड़ पंचायत का है, जहां एक परिवार ने मैरिज ब्यूरो के जरिए अपने बेटे की शादी पंजाब की युवती से करवाई। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन शादी के सिर्फ 20 दिन बाद दुल्हन घर से 10 तोले सोने के गहने लेकर फरार हो गई।

Advertisement – HIM Live Tv

परिवार को तब शक हुआ कि मामला सामान्य नहीं है। उन्होंने चतुराई दिखाते हुए उसी मैरिज ब्यूरो से फिर संपर्क किया और एक नया रिश्ता दिखाने के बहाने गिरोह की तीन महिलाओं को सुजानपुर बुलवा लिया। जैसे ही महिलाएं पहुंचीं, परिवार ने पहले से बनाई योजना के अनुसार उन्हें तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया।

गिरफ्तार महिलाएं लुधियाना, फिरोजपुर और जालंधर (पंजाब) की रहने वाली हैं।

एसपी कांगड़ा अंकित शर्मा के अनुसार, यह सिर्फ तीन महिलाओं का नहीं बल्कि एक बड़े संगठित गिरोह का काम लग रहा है। इसलिए पुलिस ने केस को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित कर दी है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पर्दाफाश हो सके।

पुलिस ने जनता को भी चेताया है कि शादी जैसे संवेदनशील मामलों में जल्दबाज़ी न करें और किसी भी मैरिज ब्यूरो या रिश्ते को अंतिम रूप देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।