Kangra: 1.26 करोड़ से बनेगी अम्बोटी कूहल: केवल सिंह पठानिया — 348 किसान परिवारों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 14 नवम्बर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण–2 (जायका) के अंतर्गत 6.75 करोड़ रुपये की लागत से कुल छह सिंचाई परियोजनाएं चल रही हैं, जिनसे लगभग 1510 किसान परिवारों की 342.83 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को कल्याड़ा में 1.26 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अम्बोटी बहाव सिंचाई कूहल के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदान की।

56 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

विधायक पठानिया ने बताया कि अम्बोटी कूहल के पूर्ण होने पर 348 किसान परिवारों की 56 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि इसे एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने जोर देकर कहा—

“कूहलें किसानों की भाग्य रेखाएं होती हैं। यही उनकी उत्पादकता और आर्थिकी को मजबूती देती हैं।”

उन्होंने परियोजना स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का धन्यवाद भी व्यक्त किया।

जायका अधिकारियों को निर्देश — किसानों को जानकारी दें

पठानिया ने जायका अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परियोजना क्षेत्र के किसानों को एकत्र कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक किसान इनका लाभ उठा सकें।

सड़क व बिजली समस्याओं पर सख़्त निर्देश

स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक ने:

• ओडर हरिजन बस्ती और गरयाल बस्ती को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण में लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

• कल्याड़ा और बंडी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में बार-बार आने वाली बाधाओं पर चिंता व्यक्त की और विभाग को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए।

किसानों को पौध व बीज वितरण

कार्यक्रम में उपमुख्य सचेतक ने लगभग 350 किसानों को गोभी की पौध, प्याज के बीज तथा गृह-वाटिका किट भी वितरित की।

अधिकारियों ने दी परियोजनाओं की जानकारी

जायका जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. योगिंदर पाल कौशल ने जिले में चल रही सभी परियोजनाओं पर विस्तृत जानकारी साझा की और किसानों से आग्रह किया कि वे निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण करें।

खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. अंकिता शर्मा ने बताया कि इसी परियोजना के तहत आईटीआई शाहपुर में लड़कियों के लिए तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

स्थानीय लोगों ने जताया आभार

पूर्व प्रधान बलवीर चौधरी, सहकारी सभा के सचिव गुलशन कुमार सहित पंचायत के गणमान्य लोगों ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिए विधायक पठानिया का आभार व्यक्त किया।

उपस्थित अधिकारी

कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग अमित डोगरा, बीडीओ रैत कमलजीत, भू-संरक्षण अधिकारी ऋषि, सहायक अभियंता लोक निर्माण बलवीत, सलाहकार विनय, केवीए प्रधान ओंकार, राजेंद्र वालिया, हरि सिंह, सुदर्शना, रंजना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।