Kullu: कुल्लू की तीर्थन घाटी में भीषण आग, 16 घर और 2 मंदिर जलकर राख; 4–5 करोड़ का नुक्सान

Date:

--Advertisement--

कुल्लू / बंजार : जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी के ग्राम पंचायत नोहंडा के गांव झनियार में सोमवार दोपहर भीषण अग्निकांड में लगभग 16 रिहायशी मकान और 2 मंदिर जलकर राख हो गए।

इस हादसे में अनुमानित 4 से 5 करोड़ रुपये का नुक्सान हुआ है। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

कैसे लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर को एक मकान से धुआं उठता देखा गया और कुछ ही देर में काष्ठकुणी शैली में बने मकानों में आग तेजी से फैल गई। गांव के लोगों ने बाल्टियों और पाइपों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि नियंत्रण नहीं पाया जा सका।

गांव मुख्य सड़क से दूर होने के कारण दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच सके।

प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही विधायक सुरेंद्र शौरी, एसडीएम बंजार पंकज शर्मा और तहसीलदार नीरज शर्मा तुरंत घटनास्थल पहुंचे।

प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर राशन किट, बिस्तर, बर्तन किट और 10-10 हजार रुपये नकद प्रदान किए हैं।

मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश

एसडीएम पंकज शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच के लिए तहसीलदार को मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि घास और ज्वलनशील सामग्री को घरों से दूर रखें, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

नुक्सान का आकलन

तहसीलदार नीरज शर्मा ने बताया कि आग में 16 मकान, 4 गौशालाएं, एक बड़ा मंदिर और एक छोटा मंदिर पूरी तरह जल गए।

प्रशासन ने नुकसान का प्रारंभिक आकलन 4 से 5 करोड़ रुपये किया है।

विधायक बोले— प्रभावितों के साथ हूं

विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि प्रशासन प्रभावितों की हरसंभव मदद करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार से पुनर्वास और मुआवजे की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।