Solan: “हिमाचल ऑन सेल!” — जयराम ठाकुर का बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को बेचने की ठान ली है!

Date:

--Advertisement--

“हिमाचल ऑन सेल”: जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा वार, बोले — जनता नहीं करेगी माफ!

बद्दी, 6 नवंबर। हिमाचल प्रदेश की सियासत में शुक्रवार को गर्मी उस वक्त बढ़ गई जब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर करारा हमला बोला। बद्दी में आयोजित ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान की कार्यशाला में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने जनता के हितों को पूरी तरह भूलकर सिर्फ अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने का काम किया है।

“कांग्रेस ने हिमाचल को सेल पर लगा दिया”

जयराम ठाकुर ने तीखे शब्दों में आरोप लगाया —

“कांग्रेस ने सत्ता में आते ही हिमाचल को ‘सेल’ पर लगा दिया। सरकारी संपत्तियां और संस्थान बेचने में इस सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के 15 से ज्यादा एचपीटीडीसी होटलों को बेचने या आउटसोर्स करने की कोशिश की। यहां तक कि दिल्ली स्थित हिमाचल भवन, जो राज्य की पहचान है, उसे भी हाईकोर्ट में अटैच करा दिया गया — जो कांग्रेस की लापरवाह और गैरजिम्मेदार नीति को दर्शाता है।

“जनता के पैसे से बचाई असंवैधानिक नियुक्तियां”

जयराम ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही अपने “चहेतों” को बड़ी-बड़ी नियुक्तियां दीं।

“इन असंवैधानिक नियुक्तियों को बचाने के लिए सरकार ने जनता के पैसों से करोड़ों रुपये के वकील किए। जनता इस लूट को कभी माफ नहीं करेगी।”

भ्रष्टाचार और विमल नेगी केस का जिक्र

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए जयराम ठाकुर ने पावर कॉर्पोरेशन के अफसर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यह मामला जनता के दिल से मिटा नहीं है और लोग अब भी न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा,

“सरकार के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन वह अपनी तीन उपलब्धियां भी नहीं गिना पा रही।”

भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

जयराम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा —

“बूथ जीता तो चुनाव जीता।”

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कांग्रेस सरकार के जनविरोधी फैसलों का डटकर विरोध करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएं।

जयराम ठाकुर का यह बयान साफ संकेत देता है कि आगामी चुनाव से पहले भाजपा कांग्रेस सरकार पर “हिमाचल ऑन सेल” जैसे मुद्दों को लेकर बड़ा हमला तेज करने की रणनीति बना रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।