Shimla: वेतन और पेंशन रुकी तो भड़के HPU कर्मचारी! 10 नवंबर से उग्र आंदोलन की चेतावनी, शिक्षक करेंगे क्लास का बहिष्कार

Date:

--Advertisement--

शिमला, 6 नवंबर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में अक्तूबर माह का वेतन और पेंशन जारी न होने से नाराज कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों ने गुरुवार को कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वेतन संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित इस विरोध में 50 से ज्यादा सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश सरकार तुरंत वेतन और पेंशन जारी करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शुक्रवार तक भुगतान नहीं हुआ तो 10 नवंबर से आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

हर महीने दोहराई जा रही परेशानी: समिति

समिति के महासचिव नरेश कुमार शर्मा और अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने कहा कि हर महीने कर्मचारियों को अपने वेतन के लिए संघर्ष करना पड़ता है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे कर्मचारियों में भारी असंतोष और निराशा फैल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस संकट का स्थायी समाधान निकालना चाहिए और विश्वविद्यालय को मिलने वाली अनुदान राशि समय पर जारी करनी चाहिए।

इस दौरान पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष बिशन सिंह चंदेल ने भी मंच से अपनी पीड़ा साझा की और कहा कि वेतन और पेंशन में देरी बुजुर्ग पेंशनरों के लिए मानसिक और आर्थिक दोनों रूप से कष्टदायक है।

शिक्षक भी मैदान में, कक्षाओं का बहिष्कार आज से

इसी बीच, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) ने भी प्रदर्शन करते हुए सरकार और प्रशासन पर दबाव बढ़ाया।

हपुटवा के अध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास और महासचिव डॉ. अंकुश ने कहा कि वेतन में देरी के कारण शिक्षकों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।

संघ ने घोषणा की कि शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से शिक्षक कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे, और 10 नवंबर को ‘मार्च टू राजभवन’ निकालेंगे।

अकादमिक गतिविधियों पर संकट के बादल

शिक्षकों के बहिष्कार और कर्मचारियों के आंदोलन के चलते विश्वविद्यालय की नियमित अकादमिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। छात्रों ने भी प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है ताकि पढ़ाई बाधित न हो।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।