Kullu: अटल टनल में खतरनाक ड्राइविंग का वीडियो वायरल! दो चालकों पर तुरंत कार्रवाई, ₹3500-₹3500 का जुर्माना ठोका गया

Date:

--Advertisement--

अटल टनल में लापरवाही पड़ी भारी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की सख्त कार्रवाई

मनाली, 6 नवंबर। विश्व प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना दो चालकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर मनाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों चालकों पर ₹3500-₹3500 का चालान ठोका है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक कार (BR 32GB-7697) का चालक टनल के अंदर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते हुए नियमों की अवहेलना कर रहा था। मामला सामने आते ही पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और वाहन की पहचान कर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 179 और 184 के तहत चालान जारी किया।

सनरूफ से बाहर निकला युवक भी फंसा मुसीबत में

पुलिस ने बताया कि दूसरी गाड़ी (HR 51CS-9223) में एक व्यक्ति सनरूफ से बाहर झांकते हुए नजर आया, जो पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन है। इस गाड़ी का भी धारा 179 और 184 के तहत ₹3500 का ऑनलाइन चालान किया गया है।

टनल में निगरानी और सख्ती बढ़ाई जाएगी

डीएसपी शर्मा ने कहा कि अटल टनल सुरक्षा के दक्षिण छोर पर तैनात अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि टनल के अंदर लगातार गश्त की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि टनल के अंदर गति सीमा और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, क्योंकि यह न केवल उनकी सुरक्षा बल्कि अन्य यात्रियों की जान की भी बात है।

अटल टनल देश का गौरव है और हर साल लाखों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। लेकिन प्रशासन ने साफ किया है कि अगर किसी ने नियम तोड़े तो उसका सीधा जवाब जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से दिया जाएगा। 

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।