Solan: कंडाघाट में शराब के नशे में जहरीली वस्तु खाने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Date:

--Advertisement--

सोलन, कंडाघाट: जिला सोलन के कंडाघाट उपमंडल में 47 वर्षीय व्यक्ति वीरेंद्र की मौत जहरीली वस्तु का सेवन करने के कारण हो गई। मृतक गांव गौड़ा, कंडाघाट का निवासी था। पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र ने शराब के नशे में यह कदम उठाया।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को आईजीएमसी शिमला से सूचना मिली थी कि वीरेंद्र का उपचार के दौरान निधन हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 30 अक्टूबर को वीरेंद्र ने शराब के नशे में किसी अज्ञात जहरीली वस्तु का सेवन किया।

तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आईजीएमसी शिमला रैफर किया। 31 अक्टूबर को आईजीएमसी में भर्ती किए जाने के बाद, उपचार के दौरान वीरेंद्र की मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के BA प्रथम वर्ष का शानदार रिजल्ट, राजीव कुमार ने 69% अंकों के साथ किया टॉप; किरणा और शिवानी भी...

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के बी.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा। राजीव कुमार ने 69 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में टॉप किया, जबकि किरणा 68 प्रतिशत और शिवानी कुमारी 67 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।