Kangra: रैत में पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बोले विधानसभा अध्यक्ष पठानिया — तपोवन में इस बार नवंबर के आखिरी हफ्ते में होगा शीतकालीन सत्र, दिसंबर में नहीं! जानिए वजह

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला (शाहपुर), 3 नवंबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार दिसंबर में नहीं, बल्कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया जा रहा है ताकि दिसंबर में धर्मशाला और आसपास के पर्यटन व्यवसाय को कोई असुविधा न हो, क्योंकि उस समय क्षेत्र में भारी संख्या में पर्यटक आते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष पठानिया रैत में आयोजित फेडरेशन कप क्लासिक एवं इक्विप्ट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

अब तक का सबसे लंबा सत्र — आठ दिन की बैठकें होंगी

पठानिया ने बताया कि इस बार तपोवन में आयोजित होने वाला सत्र अब तक का सबसे लंबा शीतकालीन सत्र होगा, जिसमें कुल आठ सीटिंग्स रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल विधानसभा देश की सबसे बेहतरीन विधायी संस्थाओं में से एक है, जहाँ रचनात्मक चर्चा और संवाद की परंपरा ने लोकतंत्र को मजबूत किया है।

“सकारात्मक बहस से बढ़ती है संस्था की प्रतिष्ठा”

अध्यक्ष ने कहा कि सकारात्मक चर्चा और सुविचारित तर्कों से न केवल संस्था, बल्कि व्यक्ति की प्रतिष्ठा भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि रचनात्मक संवाद के ज़रिए ही आर्थिक और सामाजिक बदलाव के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपरा को याद करते हुए बताया कि साल 1925 में पीठासीन अधिकारियों का पहला सम्मेलन शिमला में आयोजित हुआ था, जो लोकतांत्रिक सुधारों की दिशा में ऐतिहासिक कदम था।

हिमाचल — देश की पहली पेपरलेस विधानसभा

पठानिया ने गर्व के साथ कहा कि हिमाचल विधानसभा देश की पहली पेपरलेस विधानसभा है। उन्होंने बताया कि राज्य के जनप्रतिनिधि देशभक्ति और जनसेवा की भावना के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने कहा कि विधायी कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, युवा विधायकों को अपने सुझाव और विचार रखने के लिए पूरा अवसर दिया जा रहा है, ताकि सुशासन और सामाजिक कल्याण के माध्यम से आम नागरिकों के जीवन में सुधार लाया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।