Mandi: मंडी में भीषण सड़क हादसा: बाइक और वैगनआर की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

मंडी: उपमंडल के धंग्यारा गलु के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक और वैगनआर कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement – HIM Live Tv

मृतक की पहचान रवि कुमार (20) पुत्र मुरारी लाल, निवासी मठयाना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रवि कुमार किसी निजी कार्य के लिए अपने साथी के साथ सुंदरनगर जा रहा था। जैसे ही दोनों धंग्यारा गलु के पास पहुंचे, सामने से आ रही वैगनआर कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि रवि कुमार बाइक समेत कार के नीचे फंस गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाल पाते, उसने दम तोड़ दिया।

एक घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना गोहर पुलिस को दी और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना प्रभारी देवराज ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कार को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा की अपील

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि यह एक दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को सजग रहने की जरूरत है। “वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों,” उन्होंने कहा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।

WhatsApp पर आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर आया मैसेज, महिला के खाते से 31 हजार साफ; गगरेट में साइबर ठगों का नया पैंतरा, आप भी रहें...

हिमाचल प्रदेश के गगरेट में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बताकर एक महिला को WhatsApp पर संपर्क किया और उससे निजी व संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद महिला के बैंक खाते से करीब 31 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी करते हुए आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं और कर्मियों को सावधान रहने की अपील की है।

शिमला-मटौर हाईवे पर हादसे के बाद खुला गौवंश तस्करी का राज! ट्रक से 9 गौवंश बरामद, फर्जी नंबर प्लेट मिली; 2 तस्कर फरार

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे-103 पर दधोल स्कूल के पास सड़क हादसे के बाद गौवंश तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की तलाशी में क्रूरतापूर्वक बांधे गए 9 गौवंश बरामद किए। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जबकि असली नंबर प्लेट कैबिन में छिपाकर रखी गई थी। हादसे के बाद ट्रक में सवार दो लोग फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।