Kangra: भवारना के अर्पन सूद बने चार्टर्ड अकाउंटेंट! कड़ी मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा: कांगड़ा जिला के भवारना क्षेत्र के अर्पन सूद ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अर्पन की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा की मिसाल बन गई है।

Advertisement – HIM Live Tv

शिक्षा से सफलता तक का सफर

अर्पन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई माउंट कार्मल स्कूल, ठाकुरद्वारा (मारंडा) से की और 12वीं कक्षा रेनबो इंटरनेशनल स्कूल, नगरोटा से पूरी की।

इसके बाद उन्होंने कॉलेज शिक्षा के बजाय सीधे सीए कोर्स में कदम रखा — जो अपने आप में साहसिक निर्णय था।

उन्होंने वर्ष 2017 में सीए की पढ़ाई शुरू की और वर्ष 2025 में सफलता पूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली।

यह डिग्री उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI), नई दिल्ली से प्राप्त की।

परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

अर्पन की सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने भी उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया और कहा कि अर्पन की मेहनत ने भवारना का नाम रोशन कर दिया है।

उनकी सफलता यह साबित करती है कि लक्ष्य कितना भी बड़ा क्यों न हो, समर्पण और निरंतर प्रयास से हर सपना पूरा किया जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पुलिस हिरासत से फरार NDPS आरोपी पंजाब में पकड़ा गया, दो दिन बाद बलौंगी से गिरफ्तारी; बैजनाथ थाने में दर्ज है मामला

पुलिस हिरासत से फरार हुए NDPS आरोपी आर्यन देव उर्फ रेम्बो को जिला कांगड़ा पुलिस ने दो दिन बाद पंजाब के बलौंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।

Kangra: चंबी में बाइक के साथ खड़े थे दो युवक, तलाशी में निकली 406 ग्राम चरस; शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहपुर पुलिस ने चंबी के रैहलू रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों से 406 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपी धनोटू के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहड़ू में महिला के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई; 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रोहड़ू में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला की तलाशी लेकर उसके कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपी नवीनलता के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

155 सरकारी CBSE स्कूलों की बदलेगी पहचान, हरी यूनिफॉर्म से लेकर Olive Green भवन तक सब फाइनल; जानें क्या-क्या हुआ तय

हिमाचल प्रदेश के 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों की नई पहचान तय हो गई है। विद्यार्थियों के लिए हरे रंग की थीम वाली यूनिफॉर्म, शिक्षकों के लिए अलग ड्रेस कोड और स्कूल भवनों के लिए Olive Green व Sand Beige रंग निर्धारित किए गए हैं।