Kangra: कांगड़ा के नगरोटा बगवां में दर्दनाक हादसा: फोरलेन निर्माण के दौरान करंट लगने से कर्मचारी की मौत, कंपनी पर लापरवाही के आरोप

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरंग क्षेत्र में 33 केवी की हाई-टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान कवाड़ी गांव निवासी अजय कुमार (52) पुत्र पुरुषोत्तम लाल के रूप में हुई है।

घटना के बाद निर्माण कंपनी की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर फिर से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, अजय कुमार सड़क लेवलिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण (स्टेड) के साथ काम कर रहा था। इसी दौरान वह उपकरण ऊपर से गुजर रही 33 केवी की बिजली की तार से छू गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा।

Advertisement – HIM Live Tv

मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत उसे नगरोटा बगवां सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। डॉक्टरों ने टांडा पहुंचने पर अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा।

कंपनी पर लापरवाही के आरोप, पहले भी हो चुकी हैं मौतें

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा कोई पहली बार नहीं हुआ। ठानपुरी से परौर तक चल रहे इस प्रोजेक्ट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी लगातार की जा रही है। अब तक इस फोरलेन प्रोजेक्ट में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से एक हादसा इसी स्थान पर पहले भी हुआ था। लोगों का कहना है कि कंपनी ने पिछली घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया।

ग्रामीणों में आक्रोश, प्रदर्शन की चेतावनी

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। ग्राम पंचायत कवाड़ी के प्रधान कुलदीप जोंकी ने चेतावनी दी है कि अगर पीड़ित परिवार को जल्द उचित मुआवजा नहीं दिया गया, तो ग्रामीण कंपनी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो।

कंपनी ने दिया मुआवजे का आश्वासन

फोरलेन कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक गोयल ने पुष्टि की कि अजय कुमार की मौत ड्यूटी के दौरान करंट लगने से हुई है। उन्होंने कहा, “हम सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ित परिवार को बीमा कंपनी से करीब 10 लाख रुपए का मुआवजा जल्द मिले। जब तक बीमा राशि नहीं मिलती, तब तक अजय कुमार का मासिक वेतन उनकी पत्नी के खाते में जमा किया जाएगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि फोरलेन कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को सेफ्टी किट उपलब्ध करवाई गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार 2 युवक 402 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार; पठानकोट से जुड़े तार

नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने मलोट पुल के पास औद्योगिक क्षेत्र मोड़ पर बाइक सवार दो युवकों को 402 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर बाइक को रोका और तलाशी के दौरान चरस बरामद की। दोनों आरोपित पठानकोट के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ थाना इंदौरा में मामला दर्ज किया गया है।

Himachal Smart Meter से बिजली बिलों का झटका! चलोला में 800-900 की जगह हजारों के बिल, बंद घर में आया 7,025 रुपये का बिल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चलोला गांव में स्मार्ट बिजली मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिल अचानक कई गुना बढ़ने की शिकायत सामने आई है। 800 से 900 रुपये के सामान्य बिल की जगह उपभोक्ताओं को 2 हजार से 12 हजार रुपये तक के बिल मिले हैं। एक बंद घर में 7,025 रुपये का बिल आने से मामला और गंभीर हो गया है। विद्युत बोर्ड ने तकनीकी खामी दूर कर बिल ठीक करने की बात कही है।

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।