Chamba: चंबा में सियासी भूचाल! युवती ने BJP विधायक डॉ. हंस राज पर लगाए सनसनीखेज आरोप, सोशल मीडिया पर लाइव रोकर सुनाई आपबीती

Date:

--Advertisement--

चंबा। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई, जब चुराह से बीजेपी विधायक डॉ. हंस राज पर एक युवती ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर गंभीर आरोप लगा दिए। युवती का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने विधायक पर धमकी देने और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

लाइव में रोते हुए युवती ने कहा कि वह इस वक्त घर से बाहर छिपकर रह रही है, जबकि उसका परिवार घर पर है। उसने दावा किया कि विधायक की तरफ से उसे कई बार धमकियां दी गई हैं और उसे व उसके परिवार को जान का खतरा है। युवती ने सवाल उठाया — “हम जाएँ तो जाएँ कहाँ? हमारी सुरक्षा कौन करेगा?”

विधायक पर बदनाम करने और धमकाने के आरोप

युवती ने अपने लाइव में यह भी आरोप लगाया कि विधायक उसे सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उसने कहा कि यह मामला केवल उत्पीड़न का नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ा है।

गौरतलब है कि पिछले साल भी यही युवती विधायक डॉ. हंस राज के खिलाफ अश्लील संदेश भेजने की शिकायत कर चुकी थी, हालांकि बाद में उसने वह शिकायत वापस ले ली थी।

विधायक ने भी दिया जवाब

युवती के आरोपों के सामने आने के तुरंत बाद, विधायक डॉ. हंस राज ने भी सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी सफाई दी। उन्होंने युवती के सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया।

यह मामला अब सत्ता पक्ष और एक आम नागरिक के बीच गंभीर टकराव का रूप ले चुका है। वहीं, युवती की सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर चर्चा और बहस का दौर शुरू हो गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।