Chamba: चम्बा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! कार से बरामद हुई 108 बोतल देसी शराब, दो युवक गिरफ्तार 

Date:

--Advertisement--

चम्बा, हिमाचल प्रदेश: चम्बा जिले में शराब माफिया पर पुलिस ने एक और कड़ा प्रहार किया है। जिले के प्रवेश द्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक कार से देसी शराब की भारी खेप बरामद की है। मौके से 108 बोतलें शराब जब्त की गईं, जबकि कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, तुनुहट्टी चेक पोस्ट प्रभारी एएसआई विवेक कुमार अपनी टीम के साथ शुक्रवार शाम नियमित जांच कर रहे थे। करीब साढ़े चार बजे पुलिस टीम ने पंजाब के दुनेरा से चम्बा की ओर आ रही कार (HP 01C-2044) को शक के आधार पर रोका।

कार की गहन तलाशी के दौरान उसमें छिपाकर रखी गई 108 बोतल देसी शराब बरामद की गई। जब पुलिस ने कार सवारों से शराब के दस्तावेज या लाइसेंस दिखाने को कहा, तो वे कोई भी वैध कागज नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही शराब और कार को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

आरोपियों की पहचान आतिश और अतुल, निवासी सुधली गांव (तहसील डल्हौजी) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चुवाड़ी योगराज चंदेल ने कहा कि पुलिस नशा और शराब माफिया के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में DAV स्कूल गोझू का पर्यावरण संदेश, वेद प्रचार सप्ताह में लगाए 100 पौधे; NHAI टीम ने भी दिया सहयोग

वेद प्रचार सप्ताह के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल गोझू ने शाहपुर के लदवाड़ा में एनएचएआई के समीप 100 पौधे लगाए। अभियान में वन विभाग, भारत कंस्ट्रक्शन (NHAI) की टीम और श्रमिकों ने सहयोग किया।

दिल्ली से रिलीज हुआ शाहपुर के कमल कुमार शर्मा का शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’, अनुराग ठाकुर ने सुनकर की सराहना

शाहपुर के भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा का नया शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’ दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रिलीज किया। भजन को मणिमहेश यात्रा को समर्पित किया गया है।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: SPU मंडी की JOA IT परीक्षा की होगी SIT जांच, 5 सदस्यीय टीम करेगी निष्पक्षता की पड़ताल

हिमाचल हाईकोर्ट ने एसपीयू मंडी की जेओए आईटी भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता पर उठे सवालों की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा दिव्यांग परीक्षार्थी को स्क्राइब सुविधा नहीं देने और भारतीय एजुकेशन सोसायटी की मान्यता से जुड़े मामलों में भी कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं।

हिमाचल में 155 कर्मचारी अब भी नियमितीकरण के इंतजार में, 101 मामले सिर्फ इस वजह से अटके; विधानसभा में सरकार ने बताई पूरी वजह

हिमाचल प्रदेश में 155 दैनिक वेतनभोगी और अंशकालिक कर्मचारी अब भी नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हैं। विधानसभा में सरकार ने बताया कि रिक्त पद, कोर्ट केस, विभागीय जांच और पात्रता जैसी वजहों से मामले लंबित हैं। वहीं प्रदेश में दंत चिकित्सकों के 59 पद भी खाली हैं।