बैजनाथ, 30 अक्टूबर 2025। हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश सचिव रविता भारद्वाज की नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस अवसर पर रविता भारद्वाज ने अपने चयन पर खुशी जताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल और जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन मंत्री सिद्धार्थ जी, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर, सांसद राजीव भारद्वाज, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी और प्रदेश अध्यक्ष डेज़ी ठाकुर का धन्यवाद किया।
रविता भारद्वाज ने कहा कि वह महिलाओं के सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगी। उन्होंने कहा, “महिला मोर्चा केवल संगठन नहीं, बल्कि एक शक्ति का प्रतीक है, और मैं इस शक्ति को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह समर्पित हूं।”
उन्होंने बैजनाथ क्षेत्र के पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि वह क्षेत्र की सभी महिलाओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को और सशक्त बनाएंगी। रविता ने कहा कि वह बैजनाथ के विकास और हित के लिए हमेशा सक्रिय रहेंगी।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!