Chamba: चंबा में विकास की नई राह: विधायक नीरज नैय्यर ने दो सड़कों का किया भूमिपूजन, 1.38 करोड़ की लागत से होंगे निर्माण कार्य शुरू

Date:

--Advertisement--

चंबा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक नीरज नैय्यर ने मंगलवार को दो नई सड़कों का भूमिपूजन किया। इनमें एक सड़क ग्राम पंचायत बसौदन के तहत अपर भुईं में और दूसरी ग्राम पंचायत पिंजोह के गागला नाला से कुपाहड़ी तक बनाई जाएगी। दोनों परियोजनाओं पर कुल 1 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत आएगी।

उन्होंने बताया कि पिछड़ा क्षेत्र उप-योजना के अंतर्गत अपर भुईं में 2 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 43 लाख 75 हजार रुपये, जबकि गागला नाला से कुपाहड़ी तक 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 72 लाख 23 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे।

विधायक नैय्यर ने कहा कि विकास तभी संभव है जब क्षेत्र सड़क सुविधा से जुड़ा हो। उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भूमि दान वास्तव में महादान है, और ग्रामीणों के सहयोग से ही सड़कें बन पाती हैं। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना उनका संकल्प है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) चरण-4 के तहत सबसे अधिक सड़क परियोजनाएं चंबा क्षेत्र से केंद्र सरकार को भेजी गई हैं।

विधायक ने क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जिला लघु सचिवालय के निर्माण के लिए ₹38 करोड़, इंडोर स्टेडियम के लिए ₹11 करोड़, हिलपोर्ट परियोजना के लिए ₹13 करोड़ और हरीपुर, सरोल व राजपुरा पंचायतों में मल निकासी प्रणाली के लिए ₹20.22 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करवाई गई है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ जनसुविधाओं को बढ़ावा देना प्राथमिकता है।

इस दौरान लोगों ने रठियार नाले पर पुल निर्माण की मांग उठाई, जिसे विधायक ने तुरंत स्वीकार किया और जल्द कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना, जिनमें से कई का समाधान वहीं कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया।

इस मौके पर विधायक की धर्मपत्नी भारती नैय्यर, ग्राम पंचायत पिंजोह की प्रधान रक्षा देवी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार, विद्युत बोर्ड के एई अजय कुमार, जल शक्ति विभाग के एई दीपक कुमार, लोक निर्माण विभाग के एई शैलेश राणा, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।