Himachal: कसुम्पटी में 9 करोड़ की सौगात! ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने की पेयजल योजना और पंचायत भवनों की सौगातें

Date:

--Advertisement--

शिमला, 28 अक्तूबर 2025। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की पगोग, भोंट और डूमी पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों को करोड़ों की सौगातें दीं। इस दौरान उन्होंने करीब 9 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

उन्होंने 2.33 करोड़ रुपए की लागत से बनी उठाऊ पेयजल योजना का शुभारंभ किया, जो डूमी, भोंट, ढली और चैड़ी पंचायतों की बस्तियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएगी। इसके साथ ही 37 लाख रुपए की लागत से बने पंचायत भवन डूमी का भी उद्घाटन किया गया।

मंत्री ने आगे 1.14 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पंचायत सामुदायिक केंद्र पोआबो और 5 करोड़ रुपए की लागत से वेस्ट टू वेल्थ व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल उन्नयन केंद्र बगोरा का शिलान्यास किया।

‘वेस्ट टू वेल्थ प्रोजेक्ट’ से बढ़ेगा रोजगार और सफाई जागरूकता

अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि “वेस्ट टू वेल्थ” प्रोजेक्ट के तहत मशोबरा खंड की 9 पंचायतों को कवर किया जाएगा। दो साल में पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन टीम घर-घर जाकर लोगों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करेगी।

उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और एकत्रित कचरे से प्राप्त राशि को पंचायत विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 7 करोड़ का नेचर पार्क

मंत्री ने बताया कि पोआबो में 7 करोड़ रुपए की लागत से एक नेचर पार्क बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।

225 सड़कों पर काम जारी, नया खेल मैदान बनेगा पोआबो में

उन्होंने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों की मांग पर 225 छोटी-बड़ी सड़कों का प्रस्ताव आया है, जिनमें से 80 सड़कों का निर्माण कार्य जारी है।

पोआबो में एक बड़ा खेल मैदान बनाने की घोषणा भी की गई, वहीं कमयाना से डूमी तक सीवरेज लाइन बिछाने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए।

नए पंचायत भवन और सड़कों की सौगात

इससे पहले मंत्री ने पगोग पंचायत में 64 लाख रुपए की लागत से मिनी कुफ्टाधार (शनान) से लोअर बडश संपर्क सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि निचले बडश की 2500 की आबादी को अब बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।

साथ ही पगोग पंचायत के लिए 1.14 करोड़ रुपए की लागत से नया पंचायत भवन और 5 बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित करने की घोषणा की।

भोंट पंचायत में उन्होंने शलेच-कुरडी नाला से शाहल गांव और भोंट से कावी संपर्क सड़क का शिलान्यास किया। यहां के लिए उन्होंने 1.14 करोड़ रुपए की लागत से टूड गांव में नया पंचायत भवन बनाने और 5 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि की घोषणा की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर पंचायत समिति मशोबरा की अध्यक्ष चंद्रकांता ठाकुर, नगर निगम पार्षद विशाखा मोदी, बीडीओ अंकित कोटिया, अधीक्षण अभियंता भीम सिंह ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पूर्व प्रधान, और ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।