Chamba: चम्बा में पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी के युवक से कोकीन बरामद, मौके पर ही गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

चम्बा, 28 अक्टूबर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चम्बा पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने चम्बा–जुम्महार मार्ग पर चामुंडा मंदिर के पास गश्त के दौरान एक युवक से 1.44 ग्राम कोकीन बरामद की। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को टीम चामुंडा मंदिर क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के चलते एक युवक को जांच के लिए रोका। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान पार्थ अरोड़ा (35) पुत्र गुलशन अरोड़ा, निवासी सिटी हॉस्पिटल गांधी नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई।

जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 1.44 ग्राम कोकीन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ थाना सदर चम्बा में मादक द्रव्य अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह नशे की यह खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने वाला था। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।