Kullu: कुल्लू में पंजाब रोडवेज बस से पकड़ा हरियाणा का युवक, 61 ग्राम चिट्टे समेत गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, 28 अक्टूबर। कुल्लू पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने तलोगी के पास नाकाबंदी के दौरान पंजाब रोडवेज की बस से सफर कर रहे हरियाणा के युवक को 61 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति नशे की खेप लेकर जा रहा है। इसके बाद तलोगी के पास नाका लगाया गया। इस दौरान पुलिस ने पंजाब रोडवेज की एक बस को जांच के लिए रोका। बस में बैठे यात्रियों की तलाशी के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया, जिससे शक हुआ।

जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 61 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल कुमार (23) पुत्र फकीर चंद, निवासी ऐलनाबाद, वाल्मीकि चौक वार्ड-2, जिला सिरसा (हरियाणा) के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशे की खेप कहां से लाया था और कहां सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।