Kullu: मनाली की ऊंची पहाड़ियों में फंसा ऑस्ट्रेलियाई पैराग्लाइडर, 20 घंटे बाद चला ‘ऑपरेशन रेस्क्यू’ सफल

Date:

--Advertisement--

मनाली, 28 अक्टूबर। मनाली की बर्फीली ऊंचाइयों में फंसे एक 51 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई पैराग्लाइडर पायलट को करीब 20 घंटे की जद्दोजहद के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। पायलट का पैराग्लाइडर 13,500 फुट की ऊंचाई पर उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। फिलहाल पायलट को मनाली के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई पायलट मनाली से बीड़ की ओर उड़ान भर रहा था। इस दौरान जब वह एक ऊंची पहाड़ी को पार कर रहा था, तो उसका पैराग्लाइडर नियंत्रण खो बैठा और वह एक संकरी घाटी में जा गिरा। सौभाग्य से उसके साथ उड़ रहे एक अन्य पायलट ने घटना देख ली और तुरंत मदद के लिए सूचना दी।

सूचना मिलते ही बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने एडवेंचर टूर एसोसिएशन मनाली से संपर्क कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। देर रात टीम को पहाड़ पर चढ़ाई के लिए भेजा गया। सुबह मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर की मदद से पायलट को 13,500 फुट की ऊंचाई से एयरलिफ्ट कर सुरक्षित मनाली लाया गया।

बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सर्च एंड रेस्क्यू प्रमुख कर्ण वीर सिंह और एडवेंचर टूर एसोसिएशन मनाली के रेस्क्यू प्रभारी रमेश कुमार जोगी ने बताया कि यह एक बेहद चुनौतीपूर्ण मिशन था। पायलट लगभग 20 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच फंसा रहा, लेकिन दोनों एसोसिएशनों की टीमों ने बेहतरीन समन्वय के साथ ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।

उन्होंने बताया कि अब ऑस्ट्रेलियाई पायलट पूरी तरह सुरक्षित है और जल्द ही स्वास्थ्य लाभ की दिशा में बढ़ रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।