Solan: सोलन में युवाओं के लिए सुनहरा मौका! वर्मा सन्स ज्वैलर्स और जेएम लैबोरेट्रीज़ में भर्ती के लिए 1 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू

Date:

--Advertisement--

सोलन, 28 अक्टूबर 2025: रोज़गार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। वर्मा सन्स ज्वैलर्स, चौक बाजार सोलन और जेएम लैबोरेट्रीज़ सोलन में विभिन्न पदों के लिए भर्ती कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। यह इंटरव्यू 1 नवंबर 2025 को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में होगा। जानकारी जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने दी।

जगदीश कुमार ने बताया कि वर्मा सन्स ज्वैलर्स में 21 पद और जेएम लैबोरेट्रीज़ में हेल्पर के 10 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होनी चाहिए, जबकि आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है।

उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए शस्त्र लाइसेंस आवश्यक होगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों की पूरी जानकारी विभागीय पोर्टल ई-ईएमआईएस (eEMIS) पर प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को पहले ई-ईएमआईएस पोर्टल पर “Candidate Login” टैब के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आवेदन किया जा सकता है। आवेदन से पहले नाम का रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 1 नवंबर 2025 को सुबह 10:30 बजे अपने सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों सहित जिला रोजगार कार्यालय सोलन में कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आवेदक को यात्रा भत्ता (TA) नहीं दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।