Sirmaur: बिंदल का बड़ा हमला: “कांग्रेस सरकार ने नाहन को तालाबंदी की सौगात दी, स्कूल-अस्पताल सब पर ताले लटकाए”

Date:

--Advertisement--

नाहन, 28 अक्टूबर 2025: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के आने के बाद से विकास पर तालाबंदी लग गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार और विधायक के तीन साल का कार्यकाल ‘तालाबंदी के तीन साल’ साबित हुआ है।

बिंदल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोली गई उप-तहसीलें और पटवार सर्कल कांग्रेस सरकार ने सिर्फ इसलिए बंद कर दिए क्योंकि वे भाजपा द्वारा खोले गए थे। उन्होंने कहा, “कालाअंब की उप-तहसील पर कांग्रेस ने ताला जड़ दिया। अब सैकड़ों ग्रामीण हर दिन काम करवाने के लिए धक्के खा रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने कालाअंब क्षेत्र को खनन माफिया के हवाले कर दिया है। नदियां खोद डालीं, पहाड़ और सड़कें तोड़ दीं, सीवरेज और पेयजल योजनाएं तबाह कर दीं। “मोगीनंद से लेकर त्रिलोकपुर तक सड़कें खस्ताहाल हैं, यह कांग्रेस की नाकामी का जीता-जागता सबूत है।”

स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी ‘ताले की राजनीति’

डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिन तीन पीएचसी—पंजाहल, त्रिलोकपुर और सैनवाला-मुबारिकपुर— में डॉक्टरों की नियुक्ति की थी, कांग्रेस ने उन पर ताले लगा दिए। उन्होंने सवाल उठाया, “आख़िर जनता से इतनी दुश्मनी क्यों? मरीज आज दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, लेकिन सरकार चुप है।”

किसानों और पशुपालकों को भी झटका

बिंदल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों की सुविधा के लिए खोली गई तीन वेटरनरी डिस्पेंसरी (नलका-समालका, देवका-पुडला और क्यारी) को भी कांग्रेस ने बंद कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार किसानों को बेहाल करने पर आमादा है।

स्कूलों और मेडिकल कॉलेज पर भी संकट

भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि पिछले तीन सालों में कांग्रेस ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के पांच स्कूल बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा, “अब न जाने किस स्कूल पर अगला ताला लगेगा।”

उन्होंने बताया कि नाहन मेडिकल कॉलेज, जिसके लिए केंद्र सरकार ने 261 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे, उसका निर्माण भी तीन साल से ठप पड़ा है। “11 मंज़िला अस्पताल भवन का काम आधा पूरा हो चुका था, लेकिन कांग्रेस ने वहां भी तालाबंदी कर दी,” बिंदल ने कहा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।