Bilaspur: चिट्टा कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सरकार कर रही सख्त कार्रवाई : राजेश धर्माणी

Date:

--Advertisement--

घुमारवीं (बिलासपुर), 03 अक्तूबर। सीर उत्सव घुमारवीं के दूसरे दिन चिट्टा नशे के खिलाफ जन-जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा अवढाणीघाट स्थित गुग्गा मंदिर से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड पर समाप्त हुई। पदयात्रा का नेतृत्व नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने किया।

इसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, महिला एवं युवक मंडल और समाज के लोग शामिल हुए। धर्माणी ने कहा कि चिट्टा युवाओं के जीवन को बर्बाद कर रहा है, इसलिए समाज के सभी वर्गों को इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।



उन्होंने बताया कि हाल ही में घुमारवीं पुलिस ने फोरलेन मार्ग पर लगभग 500 ग्राम चिट्टा बरामद किया है, जो सराहनीय कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट को सख्ती से लागू कर रही है और अब तक 40 से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई है। चिट्टा कारोबार में शामिल कई लोगों की अवैध संपत्तियां जब्त कर नष्ट की जा रही हैं।

धर्माणी ने कहा कि 4 से 5 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है और लगभग 60 कर्मियों पर कार्रवाई चल रही है। उन्होंने पंचायतों, विशेषकर महिलाओं की भागीदारी को सराहनीय बताया और समाज से इस लड़ाई में आगे आने का आह्वान किया।



इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल, नगर परिषद अध्यक्षा रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, एसडीएम गौरव चौधरी, डीएसपी विशाल वर्मा, बीडीओ अभिषेक शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।