Hamirpur: हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: माँ को बचाते हुए आवारा कुत्ते के हमले का शिकार बना 31 वर्षीय सुमित, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश – नेरी पंचायत से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहाँ 31 वर्षीय सुमित कुमार ने अपनी माँ को आवारा कुत्ते के हमले से बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी। करीब 15 दिन पहले हुए इस हमले के बाद सुमित मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भर्ती थे, जहाँ सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना उस समय हुई जब रात में सुमित की माँ, आशा देवी, आंगन में थीं। अचानक एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। माँ को बचाने के लिए सुमित तुरंत दौड़े, लेकिन कुत्ते ने आशा देवी को छोड़कर उन पर ही हमला कर दिया। कुत्ते ने सुमित के सिर और आंखों पर गंभीर चोटें पहुंचाईं।

हमले के तुरंत बाद दोनों को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया। आशा देवी की हालत में अब सुधार है और वह घर पर इलाज करवा रही हैं। वहीं, सुमित की स्थिति बिगड़ती चली गई। रविवार को उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, लेकिन सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

सुमित अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, दो महीने के बेटे और ढाई साल की बेटी को छोड़ गए हैं। परिवार और पूरा गांव इस त्रासदी से सदमे में है। ग्राम पंचायत प्रधान विपिन कुमार ने कहा कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा। उन्होंने आशंका जताई कि कुत्ता रेबीज से संक्रमित हो सकता है।

यह घटना न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे इलाके के लिए गहरी चिंता का विषय है, क्योंकि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बनती जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के अधिराज मनकोटिया बने कांगड़ा NSUI के जिला अध्यक्ष, नगरोटा बगवां की उम्मीदवार को 9 वोटों से हराया; केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिराज मनकोटिया जिला कांगड़ा NSUI के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने नगरोटा बगवां की ईकानतिका को 9 मतों से हराया। जीत के बाद रैत पहुंचने पर केवल सिंह पठानिया ने उनका भव्य स्वागत किया।

हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में छात्राएं कितनी सुरक्षित? 3 साल में शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ की 24 शिकायतें, 10 मामले गंभीर; कहीं POCSO तो कहीं...

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ की 24 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें 10 मामले पॉक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न और बैड टच जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े हैं। जानिए किन जिलों में कितने मामले दर्ज हुए और सरकार ने क्या कार्रवाई की।

शिमला में मिठाई की दुकान पर छापा, गुलाब जामुन में मिले छोटे कॉकरोच और रबर बैंड; 25 किलो दूषित मिठाई दुकानदारों ने की नष्ट

शिमला के ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान एक दुकान के गुलाब जामुन में छोटे कॉकरोच और रबर बैंड मिले। कार्रवाई के बाद करीब 25 किलो दूषित मिठाई नष्ट की गई। पांच दुकानों को नोटिस जारी करने की तैयारी है।

Kangra: मटौर वैली ब्रिज पर आज रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी आवाजाही, 4 नवंबर को वन-वे ट्रैफिक;...

मटौर वैली ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते 3 नवंबर की रात 11 बजे से 4 नवंबर की सुबह 7 बजे तक सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। 4 नवंबर को दिनभर वन-वे ट्रैफिक रहेगा। स्थानीय 20 किलोमीटर के दायरे के लोगों के लिए वार्षिक टोल पास 1500 रुपये में मिलेगा।