दलाईलामा के प्रवचन से बौद्ध धर्म में बढ़ी रुचि, चीन की पाबंदियों के बावजूद

Date:

Kangra (Atul Rana): मकलोडगंज में टीचिंग के दौरान तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि चीन द्वारा तिब्बत में सख्ती के बावजूद तिब्बत और अन्य देशों में बौद्ध धर्म के अनुयायियों और इसमें रुचि रखने वालों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को मकलोडगंज स्थित मुख्य तिब्बती बुद्ध विहार में आयोजित दो दिवसीय प्रवचन के दौरान उन्होंने यह विचार साझा किए। धर्मगुरु ने कहा कि चीन में भी कुछ लोग बौद्ध धर्म के बारे में जानने में रुचि दिखा रहे हैं और इसके सिद्धांतों को तर्क के आधार पर समझने का प्रयास कर रहे हैं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा, “आपने अपनी चाय पी ली, अब मैं भी अपनी चाय पी लेता हूं।”

मकलोडगंज स्थित चुग्लाखंग मठ में दलाईलामा ने ताईवान से आए बौद्ध भिक्षुओं और अन्य अनुयायियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि आज की दुनिया में लोग भौतिक विकास के पीछे भाग रहे हैं, लेकिन आंतरिक शांति और विकास की कमी है। दुनियाभर में करोड़ों लोग शांति चाहते हैं, लेकिन इसके लिए दया और करुणा के सिद्धांतों को अपनाना जरूरी है।

धर्मगुरु दलाईलामा के दो दिवसीय प्रवचन में देश-विदेश से आए करीब सात हजार श्रद्धालु शामिल हुए। इस कार्यक्रम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और प्रवचन डेढ़ घंटे तक चला।

धर्मगुरु की टीचिंग से मकलोडगंज में पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिला है। होटल बुकिंग में वृद्धि देखी जा रही है और लोग एडवांस में ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला पहुंचीं टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की टीमें, गूंज उठा एयरपोर्ट; मैच से पहले दिखा जबरदस्त क्रेज

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें धर्मशाला पहुंचीं, जहां गग्गल एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक हिमाचली स्वागत किया गया। मैच से पहले शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और कल दोनों टीमें अभ्यास सत्र में उतरेंगी।

Kangra: धर्मशाला T20 मुकाबले का क्रेज: सस्ती टिकटें खत्म, फ्लाइट और होटल के दाम आसमान पर

धर्मशाला में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच का क्रेज चरम पर है। सस्ती टिकटें बिक चुकी हैं, फ्लाइट महंगी हो गई हैं और होटल एडवांस बुकिंग से भरने लगे हैं।

उत्तराखंड में अब शादियों पर बड़ा बदलाव: डीजे, शराब और महंगे तौहफ़े बैन, तोड़ेंगे नियम तो देना होगा 1 लाख जुर्माना

उत्तराखंड सरकार ने शादी समारोहों पर नई पाबंदियां लागू की हैं। अब डीजे, शराब और महंगे उपहारों पर रोक होगी, नियम तोड़ने पर 1 लाख रुपये जुर्माना लगेगा। सरकार का कहना है कि इससे दिखावे की संस्कृति पर लगाम लगेगी और परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा।

हिमाचल के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: यूएई में 300 डिलीवरी जॉब्स, 1 लाख तक कमाई—जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल सरकार यूएई की नून फूड LLC के लिए 300 डिलीवरी राइडर्स की भर्ती करा रही है। चयनित युवाओं को 2500 दिरहम वेतन, साथ में कमीशन और टिप मिलाकर 70 हजार से 1 लाख रुपये तक कमाई होगी।