Chamba: चंबा में मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों की कार रावी नदी में गिरी, 1 की मौत, 1 लापता, 2 घायल

Date:

--Advertisement--

चंबा, हिमाचल प्रदेश – हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रविवार सुबह 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के चार एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों की कार रावी नदी में गिर गई। इस हादसे में अखिलेश (हमीरपुर) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इशिका (रोहड़ू, शिमला) नदी में बह गई और लापता हो गई। हादसे में रिशांत मस्ताना (शिमला) और दिव्यांक (सोलन) गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, चारों इंटर्न अपने घर लौट रहे थे, जब परेल के पास उनकी स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और सीधे रावी नदी में जा समाई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। अखिलेश का शव नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि इशिका की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।



एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शुरुआती संकेतों से लगता है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था। हादसे की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज और छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई। कॉलेज प्रशासन ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में खुलेगा पहला फिश पार्लर, पर्यटकों को मिलेगा हिमाचली मछली के खास व्यंजनों का स्वाद

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पहला फिश पार्लर खोलने की तैयारी है। आईटीआई चौक के पास बनने वाले इस पार्लर में लोगों और पर्यटकों को ताजी मछली खरीदने के साथ पारंपरिक हिमाचली फिश डिशेज का स्वाद लेने का मौका मिलेगा। इस पहल से स्थानीय मछुआरों को बाजार और लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

हिमाचल के 350 सरकारी स्कूलों में शुरू हुई नई व्यवस्था, शिक्षक नहीं होने पर भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई

हिमाचल प्रदेश के 350 सरकारी स्कूलों में वर्चुअल कक्षाओं की व्यवस्था शुरू की गई है। अब शिक्षक के तबादले, सेवानिवृत्ति या लंबी छुट्टी पर जाने से किसी विषय की पढ़ाई नहीं रुकेगी। दूसरे स्कूलों के शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों की कक्षाएं लेंगे।

दूसरे राज्यों से मिले नौकरी और खेलने के ऑफर, फिर भी हिमाचल नहीं छोड़ना चाहतीं पुष्पा राणा, सरकार से लगाई यह उम्मीद

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा ने दूसरे राज्यों से मिले खेलने और नौकरी के प्रस्ताव ठुकराकर हिमाचल को प्राथमिकता दी है। उन्होंने प्रदेश में खेल सुविधाएं बेहतर बनाने और अपनी उपलब्धियों के आधार पर सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद जताई।

हिमाचल की बेटी निहारिका राणा ने विश्व चैंपियनशिप में लहराया परचम, कजाकिस्तान में जीता कांस्य पदक

हिमाचल प्रदेश की निहारिका राणा ने कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित कुराश विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से प्रदेश में खुशी की लहर है।