Kangra: शाहपुर में फुटपाथ पर रातों-रात शराब का ठेका खड़ा, नगर पंचायत और प्रशासन के रवैये पर उठे सवाल

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 20 सितंबर: नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर 5 में अचानक फुटपाथ पर एक शराब का ठेका खड़ा कर दिया गया है। यह मामला स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है क्योंकि यह ठेका सड़क किनारे टीन के खोखे में अवैध तरीके से खोला गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह ठेका रातों-रात खोला गया और इसके पीछे शाहपुर के कुछ बड़े नेताओं का भी आशीर्वाद बताया जा रहा है। शराब कारोबारी ने सार्वजनिक पक्के रास्ते पर ही यह ठेका खड़ा कर दिया है, जो शाहपुर से डोहब जाने वाले शॉर्टकट मार्ग के ठीक किनारे स्थित है। इस मार्ग पर पहले से ही सड़क की दोनों तरफ फुटपाथ बनाए गए हैं ताकि लोग सुरक्षित पैदल चल सकें। वहीं, पास में ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर भी स्थित है।

नगर पंचायत शाहपुर की अध्यक्ष ऊषा शर्मा और उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया ने बताया कि फुटपाथ पर शराब का ठेका कब और कैसे खुला, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। नगर पंचायत से किसी ने भी इसके लिए अनुमति नहीं ली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस अवैध ठेके को हटाने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।

उपमंडल अधिकारी करतार चंद ने कहा कि इस मामले में लोगों की शिकायत प्राप्त हुई है। इस मामले को एक्साइज विभाग को भेज दिया गया है। विभाग यह जांच करेगा कि ठेका खोलने के लिए किस स्थान को अनुमति दी गई थी और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं कि कैसे फुटपाथ पर अवैध शराब का ठेका रातों-रात खुल गया। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और नगर पंचायत की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में खुलेगा पहला फिश पार्लर, पर्यटकों को मिलेगा हिमाचली मछली के खास व्यंजनों का स्वाद

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पहला फिश पार्लर खोलने की तैयारी है। आईटीआई चौक के पास बनने वाले इस पार्लर में लोगों और पर्यटकों को ताजी मछली खरीदने के साथ पारंपरिक हिमाचली फिश डिशेज का स्वाद लेने का मौका मिलेगा। इस पहल से स्थानीय मछुआरों को बाजार और लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

हिमाचल के 350 सरकारी स्कूलों में शुरू हुई नई व्यवस्था, शिक्षक नहीं होने पर भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई

हिमाचल प्रदेश के 350 सरकारी स्कूलों में वर्चुअल कक्षाओं की व्यवस्था शुरू की गई है। अब शिक्षक के तबादले, सेवानिवृत्ति या लंबी छुट्टी पर जाने से किसी विषय की पढ़ाई नहीं रुकेगी। दूसरे स्कूलों के शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों की कक्षाएं लेंगे।

दूसरे राज्यों से मिले नौकरी और खेलने के ऑफर, फिर भी हिमाचल नहीं छोड़ना चाहतीं पुष्पा राणा, सरकार से लगाई यह उम्मीद

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा ने दूसरे राज्यों से मिले खेलने और नौकरी के प्रस्ताव ठुकराकर हिमाचल को प्राथमिकता दी है। उन्होंने प्रदेश में खेल सुविधाएं बेहतर बनाने और अपनी उपलब्धियों के आधार पर सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद जताई।

हिमाचल की बेटी निहारिका राणा ने विश्व चैंपियनशिप में लहराया परचम, कजाकिस्तान में जीता कांस्य पदक

हिमाचल प्रदेश की निहारिका राणा ने कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित कुराश विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से प्रदेश में खुशी की लहर है।