Chamba: भरमौर आपदा: पठानकोट-चम्बा-भरमौर एनएच और विभागों को भारी नुकसान, केंद्र सरकार ने सहायता का आश्वासन दिया

Date:

--Advertisement--

भरमौर, हिमाचल प्रदेश: पठानकोट-चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग और संबंधित विभागों को हाल ही में आई आपदा में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। भरमौर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री, जनजातीय कार्य, दुर्गादास उइके को अधिकारियों ने बताया कि एनएच को लगभग 36 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग को 60.70 करोड़, जल शक्ति विभाग को 16.81 करोड़ और विद्युत विभाग को 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और विद्युत बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने भी बैठक में भाग लिया। एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि आपदा के दौरान मणिमहेश यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए चिनूक और एमआई-17 हैलीकॉप्टर का उपयोग कर 588 यात्रियों को भरमौर से चम्बा तक एयरलिफ्ट किया गया।

एसडीएम भरमौर अभिषेक मित्तल ने बताया कि इस आपदा में कुल 22 लोगों की मृत्यु हुई। इसमें 3 सड़क दुर्घटनाओं में, 17 मणिमहेश व कुगती परिक्रमा के दौरान और 2 लोग पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना में शहीद हुए। चम्बा-भरमौर मार्ग पर सबसे ज्यादा नुकसान लूणा, रूंगड़ी, दुर्गेठी धार, लोथल और कलसुई क्षेत्रों में हुआ।

केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने इस अवसर पर राज्य सरकार को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार हरसंभव मदद उपलब्ध कराएगी। इसके पहले मंत्री ने चौरासी मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। बैठक में तहसीलदार भरमौर तेज राम भारद्वाज, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग हरमिंदर चौणा, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग मीत सिंह, एसडीओ लोक निर्माण विभाग राकेश मरोल, एसडीओ विद्युत किशन चंद और एसएचओ बाबू राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

CU Dharamshala Free Coaching: UPSC और HPPSC की तैयारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका, मुफ्त कोचिंग के साथ हर महीने ₹4,000 वजीफा; 20...

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में पात्र विद्यार्थियों को UPSC और HPPSC परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। 100 उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा और उन्हें एक वर्ष तक हर महीने ₹4,000 वजीफा मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 है।

Shahpur Dussehra 2026: SDM डॉ. गणेश ठाकुर ने किया बड़ा ऐलान, 13 और 14 अक्टूबर को ही होंगे कलाकारों के ऑडिशन; सुबह 10 से...

शाहपुर दशहरा उत्सव 2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के ऑडिशन अब 13 और 14 अक्टूबर को होंगे। पंजीकरण सुबह 10 से 11 बजे तक अनिवार्य है। निर्धारित समय पर पंजीकरण नहीं करवाने वाले कलाकारों का ऑडिशन नहीं लिया जाएगा।

McLeodganj Power Cut: 14 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जान लें प्रभावित...

मैक्लोडगंज में 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानें किन इलाकों में बिजली बंद रहेगी और शटडाउन की वजह क्या है।

Mandi Job Vacancy 2026: 11 पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर को इंटरव्यू, ₹12,750 सैलरी के साथ बेरोजगारी भत्ते का भी मौका

मंडी में 11 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू होगा। टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सर्विस एडवाइजर और टेक्नीशियन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,750 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।