Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन: मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन — जानें किसने मारी बाज़ी

Date:

--Advertisement--

रैत, (अतुल राणा) 13 सितम्बर 2025 – द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रैत में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रोटरैक्ट क्लब द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पहले 29 से 31 अगस्त तक प्रस्तावित था, लेकिन भारी बारिश के कारण इसे स्थगित कर 13 सितम्बर को सम्पन्न किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक गंधर्व सिंह पठानिया मुख्य अतिथि रहे। मंच पर बीएड विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा और कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष राजेश राणा भी उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत शपथ ग्रहण से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने खेल भावना और अनुशासन का पालन करने की शपथ ली। इसके बाद वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

  • बीसीए विभाग के छात्रों ने वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।
  • रस्साकशी में कंप्यूटर विज्ञान विभाग की टीमों ने बालक और बालिका वर्ग दोनों में प्रथम स्थान हासिल किया।

मुख्य अतिथि गंधर्व सिंह पठानिया ने छात्रों को मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा लेकर खेलों के माध्यम से अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक आचार्य अतुल राणा और रजत ने खेल समन्वयक के रूप में किया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर समारोह का समापन हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज निवासी CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में निधन, पत्नी ने दी अंतिम विदाई तो नम हुईं...

कांगड़ा के लंज क्षेत्र के अंबी गांव निवासी 36 वर्षीय CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अंतिम विदाई के दौरान पत्नी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया, जिसे देखकर पूरा गांव भावुक हो उठा।

चंबा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, महिलाओं ने दुपट्टों से बनाई ‘जीवन रेखा’; ऐसे बची जान

चंबा के भटियात में भारी बारिश के बीच तेज बहाव में फंसे बाइक सवार की कार सवार परिवार ने जान बचाई। महिलाओं ने अपने दुपट्टों को जोड़कर रस्सी बनाई और बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, बैंक से लेकर चेक बाउंस और वैवाहिक विवाद तक होंगे निपटारे; जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

हिमाचल प्रदेश में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। बैंक, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंसिंग और लंबित मामलों समेत कई मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया जाएगा।

चौहार घाटी की 7000 फीट ऊंचाई पर सदियों पुरानी झील संकट में, 90% सूखी तो बढ़ी चिंता; क्या बचेगी प्राकृतिक धरोहर?

चौहार घाटी की बरोट पंचायत में करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सदियों पुरानी प्राकृतिक झील करीब 90 प्रतिशत सूख चुकी है। धार्मिक महत्व रखने वाली इस झील को बचाने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से संरक्षण की ठोस योजना बनाने की मांग की है।