Kangra: स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने किया बैजनाथ अस्पताल का निरीक्षण, शिव मंदिर में नवाया शीश

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ, 12 सितम्बर 2025 – हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज बैजनाथ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नागरिक अस्पताल बैजनाथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों का कुशलक्षेम जाना।



मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि मरीजों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि नागरिक चढ़ियार अस्पताल में स्टाफ की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा और आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नई स्वास्थ्य योजनाओं को लागू करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।



बैजनाथ विश्राम गृह में मंत्री ने लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

अपने दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री प्राचीन शिव मंदिर बैजनाथ भी पहुंचे, जहां उन्होंने शीश नवाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली और कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने प्रशासन को इस दिशा में ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए।



इस अवसर पर विधायक बैजनाथ किशोरी लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराधा शर्मा, एसडीएम संकल्प गौतम, तहसीलदार रमन ठाकुर, बीएमओ दिलावर दयोल, बीडीओ सुमन कुमारी, एक्सईएन जलशक्ति राहुल धीमान, एक्सईएन लोक निर्माण अजय सूद, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रविंदर राव, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़ सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और मंदिर न्यास के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज निवासी CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में निधन, पत्नी ने दी अंतिम विदाई तो नम हुईं...

कांगड़ा के लंज क्षेत्र के अंबी गांव निवासी 36 वर्षीय CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अंतिम विदाई के दौरान पत्नी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया, जिसे देखकर पूरा गांव भावुक हो उठा।

चंबा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, महिलाओं ने दुपट्टों से बनाई ‘जीवन रेखा’; ऐसे बची जान

चंबा के भटियात में भारी बारिश के बीच तेज बहाव में फंसे बाइक सवार की कार सवार परिवार ने जान बचाई। महिलाओं ने अपने दुपट्टों को जोड़कर रस्सी बनाई और बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, बैंक से लेकर चेक बाउंस और वैवाहिक विवाद तक होंगे निपटारे; जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

हिमाचल प्रदेश में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। बैंक, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंसिंग और लंबित मामलों समेत कई मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया जाएगा।

चौहार घाटी की 7000 फीट ऊंचाई पर सदियों पुरानी झील संकट में, 90% सूखी तो बढ़ी चिंता; क्या बचेगी प्राकृतिक धरोहर?

चौहार घाटी की बरोट पंचायत में करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सदियों पुरानी प्राकृतिक झील करीब 90 प्रतिशत सूख चुकी है। धार्मिक महत्व रखने वाली इस झील को बचाने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से संरक्षण की ठोस योजना बनाने की मांग की है।