Kangra: मुख्यमंत्री ने केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग की कांगड़ा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री के साथ की समीक्षा बैठक

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, 9 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद कांगड़ा हवाई अड्डे में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया और राज्य में हुई तबाही से अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सीमित संसाधनों के बावजूद प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दे रही है, लेकिन राहत कार्यों के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त सहायता की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र से विशेष राहत पैकेज और दो प्रतिशत अतिरिक्त उधार सीमा की अनुमति देने की मांग की।

श्री सुक्खू ने बताया कि भारी बारिश से हुई क्षति की भरपाई राज्य के संसाधनों से संभव नहीं है। उन्होंने वन संरक्षण अधिनियम में छूट देकर विस्थापित परिवारों को बसाने, क्षतिग्रस्त परियोजनाओं के पुनर्निर्माण हेतु पर्याप्त सहयोग और जल विद्युत परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के समक्ष हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सहायता मानदंडों में संशोधन की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार, ऑल वेदर सुरंगों के निर्माण, वैकल्पिक पर्वतीय मार्गों के विकास और भूभूजोत सुरंग परियोजना को भी प्राथमिकता से उठाया।

उन्होंने जलविद्युत उत्पादन से मुफ्त रॉयल्टी देने और 40 वर्ष से अधिक पुरानी केंद्र सरकार की बिजली परियोजनाओं को राज्य को हस्तांतरित करने की हिमाचल की मांग को दोहराया।

बैठक में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविन्द्र गोमा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और कंगना रणौत सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।