Kangra: भारी बारिश के बीच रानीताल में बड़ा खतरा! फोरलेन पर गिरीं विशाल चट्टानें, बाल-बाल बचे वाहन

Date:

--Advertisement--

शिमला-मटौर फोरलेन पर रानीताल के पास बाथू पुल के नजदीक बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। भारी बारिश के चलते पहाड़ी से अचानक बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरीं, जिससे एक लेन पूरी तरह से बंद हो गई। राहत की बात ये रही कि जिस वक्त चट्टानें गिरीं, वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

हालांकि नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक को पूरी तरह नहीं रोका गया है। आवाजाही को दूसरी लेन से डायवर्ट कर दिया गया है, जिससे गाड़ियों की आवाजाही फिलहाल जारी है।

जानकारी के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से बाथू पुल के पास यह लैंडस्लाइड हुआ। गौरतलब है कि इस इलाके में फोरलेन निर्माण के लिए पहाड़ी की कटिंग की गई थी। कंपनी ने सुरक्षा के लिहाज से पहाड़ियों पर इंटरलॉक जाले भी लगाए थे, ताकि पत्थर नीचे ना गिरें। लेकिन इस बार की बारिश इतनी तेज थी कि इंटरलॉक जाल भी काम नहीं आया, और भारी भरकम चट्टानें उसे तोड़कर फोरलेन पर आ गिरीं।

फिलहाल, एक लेन पूरी तरह से बंद है और मलबा अभी भी सड़क पर पड़ा हुआ है।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विक्रम सिंह मीणा ने बताया कि रानीताल के पास फोरलेन पर एक स्लाइड हुई है, जिस वजह से एक लेन को बंद कर दिया गया है। उनका कहना है कि अभी एक और स्लाइड आने की संभावना है। जैसे ही यह रुकती है, शाम तक सड़क से मलबा हटाकर रास्ता फिर से पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है, लेकिन लोगों से खराब मौसम में इस रास्ते से यात्रा करते समय सतर्क रहने की अपील की गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा मैदान में बनेगा भव्य मंच, वर्तमान स्टेज का होगा कायाकल्प; राज्य स्तरीय दर्जा मिलने पर केवल सिंह पठानिया ने जताया CM...

शाहपुर दशहरा उत्सव के समापन पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने वर्तमान स्टेज की जगह भव्य मंच बनाने की घोषणा की। उन्होंने उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और नवंबर में धारकंडी में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी दी।

हिमाचल की सभी ग्राम पंचायतों को खोलना होगा सभा निधि का अलग बैंक खाता, 930 पंचायतों में हो चुका है काम; विभाग ने जारी...

हिमाचल प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को सभा निधि के लिए अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश की करीब 930 पंचायतों में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है, जबकि बाकी पंचायतों में इसकी स्थिति की पुष्टि कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

Kangra: शाहपुर में दवाई की जगह जहरीला पदार्थ खाने से 30 वर्षीय महिला की मौत, टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज

शाहपुर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय अविवाहित महिला की गलती से दवाई की जगह जहरीला पदार्थ खाने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Kangra: जयसिंहपुर दशहरा मेले को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का दर्जा, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान; चार्जिंग स्टेशन के लिए 1 करोड़ रुपये...

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जयसिंहपुर दशहरा मेले को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए एक करोड़ रुपये देने और जयसिंहपुर में इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।