Bilaspur: बिलासपुर में बादल फटे जैसे हालात! झंडूता-घुमारवीं में तबाही, लाखों की संपत्ति बर्बाद

Date:

--Advertisement--

शुक्रवार को हुई मूसलधार बारिश ने बिलासपुर जिले में जमकर कहर बरपाया। सबसे ज्यादा नुकसान झंडूता और घुमारवीं उपमंडलों में देखने को मिला, जहां कई घर और एक पशुशाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। भारी बारिश के चलते कुल मिलाकर लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

झंडूता में तीन घर और एक पशुशाला ढही

झंडूता उपमंडल में मकड़ाना गांव के मद्धूराम पुत्र पुन्नू राम की पशुशाला भारी बारिश में ढह गई, जिससे करीब 20 हजार रुपए का नुकसान आंका गया है।

बड़गांव में शीला देवी पत्नी कृष्णु राम का पक्का मकान बारिश की मार नहीं झेल पाया और क्षतिग्रस्त हो गया। इससे भी करीब 20 हजार रुपएका नुकसान हुआ।

इसी तरह, सुन्हाणी पंचायत के गांव बरड़ में जयदेवी पत्नी रुवालू राम का मकान भी बर्बाद हो गया, नुकसान की राशि फिर वही – 20 हजार रुपए। डमली पंचायत के गांव कोहिना में जगदेव पुत्र माधू राम का पक्का मकान भी गिर गया, जिससे फिर 20 हजार रुपए का आकलन किया गया।

घुमारवीं में 70 हजार का बड़ा नुकसान

उपमंडल घुमारवीं के संडियार पंचायत में देवानंद पुत्र प्रेमू का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस नुकसान का आकलन 70 हजार रुपएकिया गया है। प्रशासन ने राहत के तौर पर पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपए की फौरी मदद दी है।

नयनादेवी में रसोई और बाथरूम भी ढहे

नयनादेवी क्षेत्र के दगड़ाहन गांव में विजय कुमार के घर की रसोई और बाथरूम गिर गए। गनीमत रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

सड़कें बंद, पर तुरंत खुलवाई गईं

बिलासपुर जिले में लोक निर्माण विभाग की डंगार से बरोटा ग्रामीण सड़क रात में भारी मलबे से बंद हो गई थी। विभाग ने सुबह मशीनरी भेजकर इसे खोल दिया। राहत की बात ये है कि अब जिले में कोई भी सड़क बंद नहीं है।

भारी विभागीय नुकसान भी

  • जल शक्ति विभाग को हुआ कुल नुकसान: ₹13.10 लाख
  • लोक निर्माण विभाग को हुआ भारी नुकसान: ₹2 करोड़ 95 लाख 25 हजार
  • बिजली बोर्ड को भी झटका लगा: ₹20 हजार का नुकसान

प्रशासन सतर्क: डीसी ने दी जानकारी

डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर प्रभावित जगह का निरीक्षण फील्ड अधिकारी कर रहे हैं। जरूरतमंद परिवारों को सहायता देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।