Sirmaur: रामपुरघाट में कच्ची शराब के साथ युवक रंगे हाथों गिरफ्तार, पुलिस की दबिश में हुआ खुलासा

Date:

--Advertisement--

पांवटा साहिब: पुरुवाला थाना पुलिस को गश्त के दौरान एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रामपुरघाट इलाके में दबिश देकर एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान अमर सिंह पुत्र राजू, निवासी रामपुरघाट, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने जब आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा, तो उसके कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना पुरुवाला में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैऔर अब इस मामले की आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी शराब की सप्लाई कहां करता था और इसके पीछे कोई गिरोह तो नहीं है। मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra Disaster Relief: शाहपुर में आपदा प्रभावित परिवारों को मिली राहत सामग्री, सोलर लालटेन से लेकर मैट्रेस और हाइजीन किट तक बांटी गई

कांगड़ा के आपदा प्रभावित गांवों के परिवारों को शाहपुर में राहत सामग्री वितरित की गई। माउंटेन फोरम हिमालय ने ईजीएफ के सहयोग से एकल महिलाओं, दिव्यांगों और अनुसूचित जाति के जरूरतमंद परिवारों को सोलर लालटेन, मैट्रेस, चादर, बर्तन और हाइजीन किट सहित उपयोगी सामग्री उपलब्ध करवाई।

Himachal Earthquake: सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता के भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, शिमला समेत इन 5 जिलों में महसूस हुए झटके; जानें...

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र शिमला से करीब 66 किलोमीटर दूर जुब्बल-कोटखाई की दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Kangra: 27 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के तहत 27 अगस्त को पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव के कारण मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित गगल के 60-70 परिवारों को बड़ी राहत, मुआवजे के साथ मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया ने...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले गगल के करीब 60 से 70 परिवारों को उचित मुआवजे के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन यानी R&R का लाभ देने का आश्वासन सरकार ने दिया है। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार गंभीर है।