Kangra: कांगड़ा से चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल लोकेशन ने खोला राज

Date:

--Advertisement--

लम्बागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत हलेड़ गांव में 10 जुलाई की रात को एक घर में हुई बड़ी चोरी की गुत्थी लम्बागांव पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस को इस कामयाबी में उस मोबाइल फोन की लोकेशन सबसे अहम सुराग के तौर पर मिली, जिसे चोर चोरी की रात साथ ले गए थे। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने हलेड़ निवासी कर्म चंद के घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने, कपड़े, एलईडी टीवी, मोबाइल फोन सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया था।

पुलिस ने जैसे ही चोरी की शिकायत दर्ज की, जांच के दौरान चुराए गए मोबाइल फोन की लोकेशन को ट्रेस करना शुरू किया गया। इसके साथ ही, घटना की रात उस इलाके में सक्रिय संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन की भी जांच की गई। मंगलवार को चोरी हुए फोन में सिम बदले जाने के बाद पुलिस को उसकी लोकेशन कांगड़ा में मिली। इसी के साथ जांच में एक और संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन भी कांगड़ा के आसपास ही पाई गई।

लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात कांगड़ा में दबिश दी और वहां से तीनों आरोपियों को रात करीब 1 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गोपाल बहादुर (23 वर्ष, नेपाली मूल), अनिल कुमार (22 वर्ष, अहमदाबाद निवासी), और वीर (20 वर्ष, हरियाणा निवासी) के रूप में हुई है। तीनों युवक कांगड़ा और आसपास के इलाकों में अपने परिवारों के साथ पिछले कई वर्षों से कबाड़ का काम कर रहे हैं।

चोरी में पकड़े गए मोबाइल फोन ने इस मामले में पुलिस को अपराधियों तक पहुंचाने का मुख्य माध्यम साबित किया। गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने की है और उम्मीद जताई जा रही है कि आगे की जांच में अन्य चोरी की घटनाओं से भी पर्दा उठ सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पहली पत्नी को पेंशन मिलने के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट

Excerptहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामले में स्पष्ट किया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन का दावा नहीं कर सकती, यदि सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के समय पहली पत्नी जीवित थी और उसे पेंशन मिलती रही थी।

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

महज 15 महीने की उम्र में नन्हे अद्वैत ने बनाया रिकॉर्ड, विलोम शब्द सुनाकर सबको किया हैरान; जानें पूरी कहानी

सिहंता के महज 15 महीने के अद्वैत सिंह ठाकुर ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति से कम उम्र में विलोम शब्द सुनाने का रिकॉर्ड बनाया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने 10 जुलाई 2026 को अद्वैत के नाम यह उपलब्धि दर्ज की।

नादौन में स्वास्थ्य शिविर पर मचा बवाल, BJP विधायक डॉ. जनक राज पर FIR; जानें क्या है पूरा मामला

हमीरपुर के नादौन स्थित गीता भवन में बिना विभागीय अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के मामले में भरमौर से भाजपा विधायक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. जनक राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।