Shimla: कोटखाई में एनडीपीएस केस में तीन और गिरफ्तारी, चिट्टा कनेक्शन की परतें खुलने लगीं

Date:

--Advertisement--

कोटखाई पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और युवकों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां पहले से दर्ज मामले की गहराई से जांच करने के बाद की गई हैं। पुलिस ने वित्तीय लेन-देन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इन युवकों की संलिप्तता को उजागर किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी कोटखाई अंकुश ठाकुर ने किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राहुल शर्मा (32), निवासी बांदली, डाकघर प्रेमनगर, तहसील कोटखाई, जिला शिमला; हर्ष धांटा (30), निवासी मगाओटा, डाकघर कायना, तहसील जुब्बल, जिला शिमला; और अनिकेत ब्रागटा (26), निवासी गोरली, डाकघर मरावग, तहसील चौपाल, जिला शिमला शामिल हैं।

यह मामला 5 जुलाई 2025 को गुम्मा पार्किंग क्षेत्र में सामने आया था, जब पुलिस ने गश्त और चैकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक कार (HP21C-3391) को रोका। कार की तलाशी में पुलिस को 15.61 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ था। उस समय कार में सवार रोबिन धीमान, निवासी बहिना, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब मामले की आगे जांच की तो उसमें इन तीन अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, डिजिटल गतिविधियों और पैसों के लेन-देन की गहन जांच के बाद इनकी भूमिका की पुष्टि की। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया गया है, जो मादक पदार्थों की तस्करी में साजिश से जुड़ी है।

अब तक इस मामले में कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पुलिस अन्य संदिग्धों की पहचान करने की प्रक्रिया में लगी हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

महज 15 महीने की उम्र में नन्हे अद्वैत ने बनाया रिकॉर्ड, विलोम शब्द सुनाकर सबको किया हैरान; जानें पूरी कहानी

सिहंता के महज 15 महीने के अद्वैत सिंह ठाकुर ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति से कम उम्र में विलोम शब्द सुनाने का रिकॉर्ड बनाया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने 10 जुलाई 2026 को अद्वैत के नाम यह उपलब्धि दर्ज की।

नादौन में स्वास्थ्य शिविर पर मचा बवाल, BJP विधायक डॉ. जनक राज पर FIR; जानें क्या है पूरा मामला

हमीरपुर के नादौन स्थित गीता भवन में बिना विभागीय अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के मामले में भरमौर से भाजपा विधायक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. जनक राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माजरा में वन कर्मियों को कुचलने दौड़ी पिकअप, बाल-बाल बची जान; पीछे छूटी लाखों की खैर लकड़ी, बाइक जब्त

पांवटा साहिब की माजरा रेंज के बांसवाली आरक्षित वन क्षेत्र में खैर तस्करों ने वन कर्मियों को पिकअप से कुचलने का प्रयास किया। तस्कर फरार हो गए, जबकि वन विभाग ने 2,91,684 रुपये की खैर लकड़ी और एक बाइक जब्त की।