Kullu: कुल्लू में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़: जम्मू-कश्मीर के दो युवक गिरफ्तार, बड़ी तस्करी का नेटवर्क होने की आशंका

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले के अंतर्गत आने वाले पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर के दो युवकों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 24 ग्राम चिट्टा बरामद किया है, जिसकी बाज़ार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी और यह कार्रवाई 15 मील पुल के पास शिव बावड़ी क्षेत्र में की गई। गश्त के दौरान पुलिस ने जम्मू से मनाली की ओर आ रही एक स्विफ्ट कार (JK 02BK-0106) को जांच के लिए रोका। कार में सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। शक के आधार पर जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से चिट्टा बरामद हुआ।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान दिलबाग सिंह (35 वर्ष), पुत्र मंजीत सिंह, निवासी मकान नंबर 387/ए, अप्पर बेली चाराना सतवारी, अलोरा (जम्मू-कश्मीर) और गुरमीत सिंह (43 वर्ष), पुत्र चंदा सिंह, निवासी मकान नंबर 21, केसी कॉलोनी, त्रिकुटा नगर (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच मुख्य आरक्षी संजय कुमार को सौंपी गई है। एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह चिट्टा कहां से आया और इसका आगे किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। पुलिस को यह भी शक है कि आरोपियों के पीछे कोई बड़ा नशा तस्कर गिरोह सक्रिय है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क की और कड़ियां सामने आ सकती हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।