Kangra: कांगड़ा में फिर चरस बरामद! 105 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, पिता भी पिछले महीने पकड़ा गया था

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस ने एक युवक को 105.57 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम रात के समय गश्त पर थी, तभी एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा, लेकिन उसकी एक टांग में खराबी होने के कारण वह अधिक तेज नहीं दौड़ सका और पुलिस ने उसे थोड़ी दूरी पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान अरुण कुमार उर्फ काका, उम्र 24 वर्ष, निवासी गांव पोड़, डाकघर रौंखर, तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 105.57 ग्राम चरस बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह चरस अपने हाथों से मलकर तैयार की है।

डीएसपी ने यह भी जानकारी दी कि पिछले महीने ही आरोपी का पिता देशराज भी 85 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया था। अब पुलिस इस दिशा में गहराई से जांच कर रही है कि यह युवक चरस कहां-कहां बेचता था और क्या यह किसी नेटवर्क का हिस्सा है। पुलिस ने मामले को लेकर केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।