Shimla: शिमला के कोटखाई में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार – तीन लोगों की मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई उपमंडल में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना रावला क्यार लिंक रोड पर बघैड़ी के समीप उस समय हुई, जब एक कार (HP99-0390) अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती ने सिविल अस्पताल कोटखाई ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हादसे में मारे गए दो लोगों की पहचान हो चुकी है। इनमें प्रमोद पुत्र हीरु राम निवासी गांव बड़ोन और शालू पुत्री प्रमोद निवासी गांव बड़ोन शामिल हैं। वहीं तीसरे व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृत तीसरे व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास जारी है। यह दुर्घटना क्षेत्र में सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल हाईकोर्ट की कार्यवाही अब होगी लाइव, मुख्य न्यायाधीश ने शुरू की सीधी स्ट्रीमिंग; देश का 10वां हाईकोर्ट बना

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अब अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने लाइव स्ट्रीमिंग और उन्नत हाइब्रिड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का शुभारंभ किया। हाईकोर्ट देश का 10वां ऐसा उच्च न्यायालय बन गया है, जहां अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हुई है।

प्रागपुर को मिली बड़ी प्रशासनिक सौगात, एसडीएम की नियुक्ति हुई; मुख्यमंत्री की घोषणा पर अब हुआ अमल

प्रागपुर में एसडीएम की नियुक्ति कर दी गई है। कार्मिक विभाग की 23 सितंबर 2026 की अधिसूचना के अनुसार निशांत कुमार को एसडीएम प्रागपुर नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जनवरी 2026 में प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।