Kangra: चामुंडा में खुली नई हिम ईरा शॉप: महिला समूहों को मिलेगा ऑनलाइन मार्केटिंग का फायदा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 19 जुलाई। जिला उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को चामुंडा मंदिर के समीप नई हिम ईरा शॉप का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हिम ईरा शॉप्स के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों की ब्रांडिंग और विपणन की बेहतर सुविधा मिल रही है, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि इस नई शॉप में उपमंडल के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बेचने की सुविधा उपलब्ध होगी।

डीसी बैरवा ने जानकारी दी कि इससे पहले धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय परिसर और जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय के निकट हिम ईरा शॉप्स खोली जा चुकी हैं, जिनमें पिछले तीन महीनों के दौरान लगभग एक लाख 11 हजार रुपये के उत्पादों की बिक्री दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इन शॉप्स में बिकने वाले उत्पादों की मांग भी लगातार बढ़ रही है, जिससे महिला समूहों को उत्साह मिला है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूह जैविक और पारंपरिक तरीके से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर रहे हैं। हिम ईरा शॉप्स उनके लिए एक स्थायी विपणन मंच प्रदान कर रही हैं, जिससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हो रही है, बल्कि उन्हें अपने उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने और आकर्षक पैकेजिंग के माध्यम से बाजार में प्रतिस्पर्धा योग्य बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

उपायुक्त ने यह भी कहा कि हिम ईरा शॉप्स को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा गया है। इसके लिए एक विशेष वेबसाइट विकसित की गई है, जिससे सभी स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जा रहा है ताकि वे भविष्य में अपने उत्पादों को ऑनलाइन भी बेच सकें। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि हिम ईरा शॉप्स के संचालन और बिक्री गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाए और जहां आवश्यक हो, वहां कमियों को दूर किया जाए।

इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जैविक कृषि और बागवानी उत्पादों को हिम ईरा शॉप्स के माध्यम से बेचने की योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि हिम ईरा शॉप्स न केवल उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देंगी, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल हाईकोर्ट की कार्यवाही अब होगी लाइव, मुख्य न्यायाधीश ने शुरू की सीधी स्ट्रीमिंग; देश का 10वां हाईकोर्ट बना

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अब अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने लाइव स्ट्रीमिंग और उन्नत हाइब्रिड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का शुभारंभ किया। हाईकोर्ट देश का 10वां ऐसा उच्च न्यायालय बन गया है, जहां अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हुई है।

प्रागपुर को मिली बड़ी प्रशासनिक सौगात, एसडीएम की नियुक्ति हुई; मुख्यमंत्री की घोषणा पर अब हुआ अमल

प्रागपुर में एसडीएम की नियुक्ति कर दी गई है। कार्मिक विभाग की 23 सितंबर 2026 की अधिसूचना के अनुसार निशांत कुमार को एसडीएम प्रागपुर नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जनवरी 2026 में प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।