Kangra: नकेहड़ खड्ड में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पुलिस चौकी लगडु ने दो ट्रैक्टर जब्त किए

Date:

--Advertisement--

लगडू पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई रमन और उनकी टीम ने नकेहड़ खड्ड में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस को क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद कार्रवाई अमल में लाई गई। कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर अवैध रूप से खनिज सामग्री ढोते हुए पकड़े गए। इन ट्रैक्टरों पर खनिज अधिनियम 1957 (MINING ACT 1957) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों ट्रैक्टरों को उनके रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) सहित जब्त कर लिया गया है।

खनन सामग्री को कानून के अनुसार कब्जे में लिया गया और फिर उसे खनन विभाग को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए की गई है, जो काफी समय से खुलेआम किया जा रहा था। पुलिस चौकी लगडू की इस कार्रवाई से यह संदेश जाता है कि अवैध खनन जैसी गतिविधियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संबंधित कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू में सरकारी नौकरी का मौका, पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 पदों पर भर्ती; 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

कुल्लू के आनी में जल शक्ति विभाग ने पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 अनारक्षित पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पैरा कुक को 9,000 और पैरा हेल्पर को 5,500 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

बिलासपुर कोर्ट में चिट्टा आरोपी का हाईवोल्टेज फरार होने का प्रयास, दूसरी मंजिल से लगाई छलांग; डेढ़ घंटे बाद बस अड्डे के पास पकड़ा...

बिलासपुर कोर्ट में चिट्टा मामले के एक आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर फरार होने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे के सर्च अभियान और ड्रोन की मदद के बाद आरोपी को बस अड्डे के पास से पकड़ लिया गया।

सिरमौर में बड़ा हादसा, 14 हजार लीटर पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा; NH-707 पर बसों और भारी वाहनों की आवाजाही बंद

सिरमौर के एनएच-707 पांवटा साहिब-शिलाई मार्ग पर हेवना के समीप 14 हजार लीटर पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया। पेट्रोल रिसने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर बसों और भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जबकि छोटी गाड़ियों को नियंत्रित तरीके से निकाला गया।

इंदौरा में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स का आगाज, 45 स्कूलों के 690 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; मलेंद्र राजन ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

इंदौरा में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया है। 45 स्कूलों के 690 खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। विधायक मलेंद्र राजन ने उद्घाटन करते हुए विद्यार्थियों को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।