Kangra: मानसिक रोगी महिला निकली नगरोटा में शिवलिंग तोड़ने की आरोपी

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां: पुलिस ने गत वीरवार रात गांधी मैदान के पास शिवलिंग तोड़ने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला को एक दिन बाद ही योल के पास गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान निशा देवी के रूप में हुई, जो पैदल योल की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि उक्त महिला मानसिक रूप से अस्थिर है और उसे सीसीटीवी फुटेज में दिखाए गए कपड़ों में और उसी बैग के साथ पाया गया। इससे पुलिस का शक पुख्ता हुआ कि यह कृत्य उसी महिला ने किया है।

निशा देवी की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह इससे पहले भी इसी तरह की घटनाओं में शामिल रही है। वर्ष 2020 में उसने फतेहपुर में एक शिवलिंग को तोड़ा था और पास के गांव से नव ग्रह की मूर्तियों को उठाकर खड्ड में फेंक दिया था, जिसके लिए धर्मशाला थाने में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद उसने योल में भी एक शिवलिंग को तोड़ दिया। इस घटना के बाद व्यापारियों ने नगरोटा बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच की मांग की, ताकि हिंदुओं की आस्था को ठेस न पहुंचे।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने इसकी पुष्टि की और बताया कि शिवलिंग तोड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे सीडीपीओ द्वारा काउंसलिंग करवाई जाएगी और मेडिकल बोर्ड द्वारा उसकी जांच की जाएगी। यदि वह मानसिक रोगी पाई गई, तो उसे उपचार के लिए शिमला के मशोबरा भेजा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।