Solan: स्कूल जाती नाबालिग के साथ दुराचार, आरोपी संजू गिरफ्तार – परवाणू पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी जब रोज की तरह स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में संजू नामक एक युवक उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर हरियाणा के कालका ले गया।

कालका पहुंचकर आरोपी ने लड़की के साथ जबरदस्ती की और उसे धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया, तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। इस धमकी और डर के कारण पीड़िता कई दिनों तक चुप रही और लगभग आठ दिन बाद ही उसने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत परवाणू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या आरोपी पहले भी इस तरह की किसी वारदात में शामिल रहा है या इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।