Kullu: बैटरियां चोरी के आरोप में 2 गिरफ्तार, चोरी की बैटरियां और थ्री व्हीलर बरामद

Date:

--Advertisement--

कुल्लू: पुलिस ने बैटरी चोरी के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मीर सिंह, निवासी जरड़ भुट्ठी कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका ट्रैक्टर मौहल में खड़ा था, और रात के समय ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की, जिसमें पाया गया कि आरोपी मनोज कुमार, पुत्र वेद राम, निवासी गांधी नगर कुल्लू और विशाल, पुत्र राम लाल, निवासी ढालपुर कुल्लू ने मनाली से एक थ्री व्हीलर चुराया था।

इसके बाद, उन्होंने मौहल, भुंतर, कोलीबेहड़ और अन्य इलाकों से 6 बैटरियां चुराईं और इन्हें भुंतर में एक दुकान में 15,000 रुपये में बेच दिया। पुलिस ने इन बैटरियों और थ्री व्हीलर को बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।