सरकार के प्रयासों से 66 परियोजनाओं को एफसीए क्लीयरेंस मिली: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा ऐलान

Date:

--Advertisement--

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि वन संरक्षण अधिनियम और वन अधिकार अधिनियम से जुड़ी मामलों को जल्दी से जल्दी मंजूरी मिले, ताकि प्रदेश की कई विकासात्मक परियोजनाओं का समय पर कार्यान्वयन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनहित से जुड़ी 66 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को एफसीए क्लीयरेंस प्रदान की है। ये परियोजनाएं अधोसंरचना, शिक्षा और पेयजल आपूर्ति से संबंधित हैं।

इसके साथ ही, प्रदेश सरकार ने केंद्र से 77 सैद्धांतिक स्वीकृतियों को भी सुनिश्चित किया है, जिनमें विद्युत परियोजनाएं, शैक्षणिक संस्थान, हैलीपोर्ट, पेयजल आपूर्ति और सड़क अधोसंरचना शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि कई मामले वर्षों से लंबित थे, लेकिन प्रदेश सरकार के प्रयासों से अब इन्हें तेजी मिल रही है। सभी मामलों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है और उनकी निगरानी भी की जा रही है।

बेहतर समन्वय के लिए, भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है, जिनका काम केंद्र सरकार के साथ तालमेल बनाकर इन मामलों का जल्दी समाधान करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 70 प्रतिशत वन क्षेत्र है, इसलिए जनहित परियोजनाओं के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस प्राप्त करना बहुत जरूरी है, जिससे राज्य का विकास संभव हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।

मंडी में 29 वर्षीय महिला वकील की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी बरामद

मंडी जिले के पधर बाजार में 29 वर्षीय महिला वकील दिवांशु ठाकुर की मौत से सनसनी फैल गई। वह किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।