Kangra: धर्मशाला में NIA की बड़ी कार्रवाई: डंकी रूट नैटवर्क से जुड़ा चंबा निवासी सनी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने धर्मशाला के मैक्लोडगंज क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध रूप से युवाओं को विदेश भेजने वाले डंकी रूट नेटवर्क से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सनी के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का निवासी बताया जा रहा है। एनआईए की विशेष टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की, जिसमें आरोपी के निजी आवास पर छापेमारी की गई।

एनआईए को लंबे समय से सनी की संदिग्ध गतिविधियों पर शक था और उसके खिलाफ पहले से ही चंडीगढ़ में एक मामला दर्ज है। शुक्रवार को इंस्पेक्टर परमजीत के नेतृत्व में एनआईए की टीम धर्मशाला पहुंची और छापेमारी के बाद आरोपी को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद सनी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर चंडीगढ़ भेज दिया गया है। धर्मशाला की एएसपी अदिति सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की और बताया कि एनआईए ने ठोस साक्ष्यों के आधार पर ही इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

सनी के खिलाफ चंडीगढ़ में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143 (गैरकानूनी जमावड़ा), 238 (जाली दस्तावेज या मुद्रा), 318 (धोखाधड़ी), 61(2) और पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट, 2012 की धारा 13(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच एजेंसी को आशंका है कि सनी का नेटवर्क न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि कई अन्य राज्यों तक फैला हुआ है, और वह लंबे समय से अवैध आव्रजन और हवाला नेटवर्क जैसी गतिविधियों में सक्रिय रहा है।

प्रारंभिक जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि सनी के बैंक खातों में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा का लेन-देन हुआ है, जिसे हवाला नेटवर्क से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके अलावा, एनआईए को आरोपी के कंप्यूटर और मोबाइल फोन से कई विदेशी नागरिकों के साथ संवाद के रिकॉर्ड और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के प्रमाण भी प्राप्त हुए हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर एजेंसी यह जांच कर रही है कि सनी की किसी देशविरोधी संगठन या खालिस्तानी समर्थक नेटवर्क से कोई सीधा या परोक्ष संबंध तो नहीं है।

एनआईए इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है और माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से अवैध आप्रवासन से जुड़े एक बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।