Una: ऊना जिला में दो सड़क हादसे: तीन घायल, एक की हालत गंभीर – बेसहारा पशु और ट्राले से टकराई कार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के उपमंडल अंब में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। दोनों दुर्घटनाओं में गंभीर चोटें आने के कारण घायलों को सिविल अस्पताल अंब में भर्ती करवाया गया, जहां से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा शुक्रवार रात लगभग साढ़े 9 बजे मुबारिकपुर में उस समय हुआ जब कुछ बेसहारा पशु अचानक सड़क पर आ गए। इस स्थिति से बचने की कोशिश में दो कारें आपस में टकरा गईं। इस टक्कर में कलरूही निवासी 38 वर्षीय दीपक कुमार और भंजाल निवासी 31 वर्षीय गौरव भारद्वाज गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ है।

दूसरी घटना शनिवार सुबह अंब-ऊना हाईवे पर कुठियाड़ी के पास हुई। यहां एक कार की जीप ट्राले से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक दूसरी कार से जा टकराई। इस हादसे में तपलां जयसिंहपुर (जिला कांगड़ा) निवासी 31 वर्षीय पुष्पिंदर पटियाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी अंब अनिल उपाध्याय ने दोनों हादसों की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थलों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस की प्राथमिकता फिलहाल घायलों की स्थिति पर नज़र बनाए रखना और दुर्घटना के कारणों की सही जानकारी जुटाना है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने सुनाया भक्त प्रह्लाद का प्रसंग, अटूट भक्ति और मां के संस्कारों का बताया...

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती ने भक्त प्रह्लाद के प्रसंग के माध्यम से अटूट भक्ति, ईश्वर में विश्वास और बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार देने का महत्व बताया।

हिमाचल में रक्षाबंधन पर बड़ा ऐलान: सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी, भाई-बहन मनाएंगे त्योहार; महिलाओं को HRTC बसों में फ्री सफर, जानें सरकार...

हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर इस बार सभी सरकारी कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में घोषणा की है कि महिलाओं के साथ अब पुरुष कर्मचारियों को भी छुट्टी दी जाएगी। महिलाओं को HRTC बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी मिलेगी।

प्रभु भक्ति के लिए क्यों जरूरी है पूर्ण गुरु? शाहपुर में साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग से समझाया महत्व

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग के माध्यम से पूर्ण गुरु के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति और ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति के लिए गुरु की शरणागति आवश्यक है।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, साध्वी भाग्यश्री भारती ने परीक्षित प्रसंग से कलियुग में सावधान रहने का दिया संदेश

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। साध्वी भाग्यश्री भारती ने भीष्म पितामह और परीक्षित प्रसंग के माध्यम से परमात्मा को जानने तथा कलियुग के प्रभाव से सावधान रहने का संदेश दिया।