Kullu: कुल्लू में स्कूल चपरासी पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिले के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत चपरासी पर नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) की शिकायत पर सामने आया, जिसके बाद महिला पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, एक छात्रा जो तीसरी कक्षा में पढ़ती है, ने अपने परिजनों को बताया कि स्कूल का चपरासी उसे और अन्य लड़कियों को गलत इरादे से छूता है। एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2) और पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: RGGEC नगरोटा बगवां में 37 विद्यार्थियों ने सीखी स्टार्टअप की बारीकियां, तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

आरजीजीईसी नगरोटा बगवां में 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एमबीए, बीटेक ईसीई और बीटेक ईईई के 37 विद्यार्थियों ने स्टार्टअप, बिजनेस और उद्यमिता की बारीकियां सीखीं।

सितंबर में कांगड़ा-चंबा के इन इलाकों में होंगे सरकारी सर्वे, रोजगार से लेकर आय और प्रवासन तक जुटाए जाएंगे आंकड़े

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय धर्मशाला सितंबर में कांगड़ा और चंबा के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विभिन्न सर्वेक्षण करेगा। रोजगार, बेरोजगारी, प्रवासन, घरेलू आय, ऋण-निवेश और असंगठित क्षेत्र के उद्यमों से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे।

Kangra: रैत के द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय में बीबीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की फ्रेशर्स पार्टी ‘उमंग’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ...

रैत के द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय में बीबीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी ‘उमंग’ आयोजित हुई। सूर्यांश, सारांश, मन्नत और शिवानी ने मिस्टर और मिस फ्रेशर का खिताब जीता।

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने सुनाया भक्त प्रह्लाद का प्रसंग, अटूट भक्ति और मां के संस्कारों का बताया...

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती ने भक्त प्रह्लाद के प्रसंग के माध्यम से अटूट भक्ति, ईश्वर में विश्वास और बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार देने का महत्व बताया।