Kangra: शाहपुर को मिला बड़ा तोहफा: भनाला-रूलेड सड़क के उन्नयन पर 12 करोड़, नई बस सेवा व महिला भवन का शिलान्यास

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। शुक्रवार को उपमुख्य सचेतक और क्षेत्रीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने भनाला पंचायत के चौरी गांव में सरिता महिला मंडल भवन के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी दी कि भनाला से रूलेड सड़क के उन्नयन पर 12 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किया जा रहा है। यह सड़क धारकण्डी क्षेत्र की सात पंचायतों के साथ-साथ आसपास के गांवों को जोड़ेगी, जिससे हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

इसके साथ ही वासा से चौरी तक 36 लाख रुपये की लागत से 3000 मीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछाई गई है। इस योजना से चौरी सहित भनाला पंचायत के अन्य गांवों के लगभग 2000 ग्रामीणों को नियमित और सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने मौके पर लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकतर मामलों का समाधान वहीं पर कर दिया गया। शेष समस्याओं को निपटाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि जल्द समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इस कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने चौरी-भनाला-ग्रेना-नाहलन-पक्का टयाला होते हुए शाहपुर तक जाने वाली नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग रही है, जिसकी शुरुआत से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।

बारिश के बावजूद स्थानीय महिलाओं, महिला मंडल की सदस्यों और ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और महिला मंडल भवन के निर्माण कार्य की शुरुआत के लिए उनका आभार जताया।

इस अवसर पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय समयाल, प्रधानाचार्य रिशु समयाल, बीडीओ रैत कमलजीत, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमित, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अंकज सूद, जलशक्ति के सहायक अभियंता रज्जाक मोहम्मद, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ऋषभ, विद्युत विभाग से विक्रम शर्मा, विधायक के सलाहकार विनय कुमार और इकबाल मिनटा, बीडीसी सदस्य देश राज, महिला मंडल प्रधान सरिता, पूर्व प्रधान मकरोटी अजय कुमार, कैप्टन शक्ति सिंह, डिम्पल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।