Kangra: धर्मशाला में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, केवल पठानिया ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 4 जुलाई (HIM Live TV)। धर्मशाला में शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने की। इस बैठक में शाहपुर क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। केवल पठानिया ने जानकारी दी कि बीते 14 महीनों में तहसील शाहपुर, धर्मशाला, दरीणी और हारचक्कियां क्षेत्रों के अंतर्गत कुल 582 मामलों की निशानदेही की गई है और 9,845 इंतकाल संपन्न हुए हैं।

विधायक पठानिया ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला कांगड़ा के विद्यालयों की छतों पर सौर ऊर्जा पैनल लगाने की कार्ययोजना शीघ्र तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत ‘ग्रीन स्टेट’ की संकल्पना को साकार करने हेतु यह एक अहम कदम होगा। बैठक में PUDA फंड के सदुपयोग और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं के लाभ को सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि मानसून के मद्देनज़र पौधारोपण की एक स्पष्ट कार्ययोजना जल्द से जल्द तैयार की जाए। पठानिया ने शाहपुर उपमंडल में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

बैठक में यह जानकारी दी गई कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ट्राउट क्लस्टर परियोजना के लिए ₹3.03 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। विधायक पठानिया ने वन विभाग को करेरी क्षेत्र के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने राजस्व विभाग को कालापुल में निर्माणाधीन विश्राम गृह के कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में मौजूद असुरक्षित भवनों का सर्वेक्षण कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी बैठक के दौरान दिए गए।

इस समीक्षा बैठक का संचालन एडीसी विनय कुमार ने किया, जिन्होंने उपमुख्य सचेतक को आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का पालन ईमानदारी और तत्परता से किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल, एसडीएम शाहपुर करतार चंद, उपनिदेशक उच्च शिक्षा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय समयाल, उपनिदेशक मत्स्य राकेश, सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी, अधीक्षण अभियंता जलशक्ति विशाल जसवाल, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण बी.एस. ठाकुर, कार्यकारी जिला कल्याण अधिकारी मंजुल, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अंकज सूद, अधिशासी अभियंता ग्रामीण विकास एन.सी. नेगी, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर तथा मीडिया सलाहकार विनय ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के बोह में तबाही के बीच बोले केवल सिंह पठानिया, हर प्रभावित परिवार के साथ चट्टान बनकर खड़ी है सरकार

शाहपुर के बोह और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के समर्थन में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी वीडियो कॉल के जरिए सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: शाहपुर के बोह में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे DC हेमराज बैरवा, 160 लोगों के लिए राहत शिविर की व्यवस्था

कांगड़ा के शाहपुर स्थित बोह क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे उपायुक्त हेमराज बैरवा। प्रशासन ने 160 लोगों के लिए राहत शिविर बनाया है और भोजन, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

Kangra: शाहपुर विधानसभा की दुरगेला पंचायत के ठम्बां का 19 वर्षीय युवक HRTC बस में चिट्टे के साथ गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नूरपुर पुलिस ने ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत कंडवाल पुलिस बैरियर पर एचआरटीसी बस से 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।